छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

By : Swadesh Bhopal
छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब बनेगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर आज हमारे आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जो मोबाइल, सैटेलाइट, रक्षा प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा है। ऐसे में 'मेक इन सिलिकॉन' जैसी पहल भारत की चिप क्रांति को नई दिशा देने में सहायक होगी।

'मेक इन सिलिकॉन' संगोष्ठी के शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने यह बात डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय 'मेक इन सिलिकॉन' संगोष्ठी के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि यह संस्थान तकनीकी शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

देश की तकनीकी पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सेमीकंडक्टर और औद्योगिक क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह संगोष्ठी महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका नवाचार और संकल्प भारत की तकनीकी पहचान को नई ऊंचाई देगा। इस अवसर पर आईआईटी इंदौर, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के शिक्षाविद एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

सेमीकंडक्टर के लिए विशेष प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक ढांचा, निरंतर बिजली आपूर्ति और तकनीकी विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर

साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास 'अंजोर विजन डॉक्यूमेंट' के अनुरूप होगा और अब सरकार इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर भी ध्यान दे रही है। नया रायपुर आईटी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है, और सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

युवाओं के लिए अवसर और तकनीकी आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह मिशन न केवल बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026