Nautanwa-Sonauli Illegal Spare Parts Activities

Nautanwa-Sonauli: नौतनवा-सोनौली के गैरेजों में अवैध स्पेयर पार्ट्स का खेल, अवैध गतिविधियों की आशंका

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के कई मोटर गैरेज इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इन गैरेजों में बड़ी संख्या में नेपाली नंबर की कारें मरम्मत...

By : विकास जैन
Nautanwa-Sonauli: नौतनवा-सोनौली के गैरेजों में अवैध स्पेयर पार्ट्स का खेल, अवैध गतिविधियों की आशंका

Nautanwa-Sonauli: नौतनवा-सोनौली के गैरेजों में अवैध स्पेयर पार्ट्स का खेल, अवैध गतिविधियों की आशंका

राजेश जायसवाल, महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के कई मोटर गैरेज इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इन गैरेजों में बड़ी संख्या में नेपाली नंबर की कारें मरम्मत, डेंटिंग-पेंटिंग और पार्ट्स बदलवाने के लिए लाई जाती हैं। बताया जाता है कि नेपाल की तुलना में भारत में कारों के स्पेयर पार्ट्स काफी सस्ते होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन मालिक सीमा पार से अपनी गाड़ियां लेकर यहां पहुंचते हैं।

बदले जाते हैं महंगे पार्ट्स!

सूत्रों के अनुसार, कई गैरेजों में नेपाली नंबर की महंगी गाड़ियों के पार्ट्स बदले जाते हैं और मरम्मत के बाद उन्हें वापस नेपाल भेज दिया जाता है। सूत्रों का बताना है कि कुछ स्थानों पर संदिग्ध स्रोतों से लाए गए ऑटो पार्ट्स का भी इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिना पंजीयकरण के गोदाम

जानकारों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में कुछ मोटर पार्ट्स कारोबारियों द्वारा बिना पंजीकरण के अलग-अलग स्थानों पर गोदाम संचालित किए जा रहे हैं इन गोदामों में करोड़ों रुपए का बाहर से मंगाए गए स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। आरोप है कि इन्हीं गोदामों से सामान निकालकर नेपाली नंबर की गाड़ियों में फिट किया जाता है।

भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाली कई नेपाली नंबर की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर का नियमित सत्यापन तथा कस्टम दस्तावेजों की प्रभावी जांच नहीं होने से अवैध गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है।

संबंधित सामग्री

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Nov 03, 2026
Sonauli Illegal Bus: सोनौली में धड़ल्ले से चल रही अवैध बस पार्किंग से डग्गामार बसें, रोडवेज को लाखों का नुकसान

Sonauli Illegal Bus: सोनौली में धड़ल्ले से चल रही अवैध बस पार्किंग से डग्गामार बसें, रोडवेज को लाखों का नुकसान

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बस डिपो के पास डग्गामार बसों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोडवेज बस डिपो के आसपास से संचालित हो रही

Oct 26, 2026
Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में कथित तस्करी का नेटवर्क एक बार फिर चर्चा में है।

Oct 10, 2026
India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा से सटे क्षेत्र में संचालित कैसीनो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ...

Sep 28, 2026