देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM ने दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी खासियत और किराया

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM ने दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी खासियत और किराया

हावड़ा-गुवाहाटी के बीच शुरू हुई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी। 14 घंटे में पूरा होगा सफर।

By : स्वदेश डेस्क
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM ने दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी खासियत और किराया

नई दिल्लीः देश में यातायात का प्रमुख साधन है। हर दिन इसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर दिन इनोवेशन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देश को रेल यात्रा की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह आधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और पूर्वी भारत को पूर्वोत्तर से तेज़ और आरामदायक कनेक्टिविटी देगी।

पूरी तरह एयर कंडीशनर यह 16 कोच की ट्रेन एक बार में 823 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। करीब 958 से 968 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी। यह वर्तमान में चलने वाली ट्रेनों के मुकाबले 2.5 से 3 घंटे कम है। इसकी डिजाइन ऐसी रखी गई है कि स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है।

यात्रियों की यात्रा होगी आरामदायक

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में अल्ट्रा मॉर्डन सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे और पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक बर्थ दिए गए हैं। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को बंगाली और असमिया जैसे क्षेत्रीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। रेलवे का मानना है कि इस नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बीच पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

400 किमी की मिनिमम दूरी का लेना होगा किराया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जनवरी को इस ट्रेन के संभावित किरायों की जानकारी दी थी। रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट जारी किए जाएंगे। RAC, प्रतीक्षा सूची या आंशिक कन्फर्म टिकट की कोई व्यवस्था नहीं होगी। न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए ही किराया लिया जाएगा।

किराया स्ट्रक्चर के अनुसार, 400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए एसी-1 में 1520 रुपये, एसी-2 में 1240 रुपये और एसी-3 में 960 रुपये चुकाने होंगे। 400 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया है। लागू होने पर GST अलग से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 400 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए, किराए की गणना प्रति किलोमीटर के आधार पर की जाएगी। इसमें एसी 1 के लिए 3.20 रुपये, एसी 2 के लिए 3.10 रुपये और एसी 3 के लिए 2.40 रुपये होंगे।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा भी बढ़ाया गया है।

Aug 07, 2026
Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

दानापुर मंडल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानिए किन तारीखों पर ट्रेनें रद्द रहेगी और किनका मार्ग बदलेगा।

Aug 06, 2026
MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस रूट की 6 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और समय सारिणी में संशोधन किया गया है।

Jul 27, 2026