Special General Train Nizamuddin to Jhansi via Gwa

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train of general coach

भोपाल। दीवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए उत्तर रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है। दिल्ली से ग्वालियर, दतिया और झांसी की ओर बढ़ती भीड़ को देखते हु जहरत निजामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 04412 और 0411 पूरी तरह अनारक्षित है, यानी आम टिकट लेकर सफर किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश के तीन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा मध्य प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन ग्वालियर, डबरा और दतिया में रुकेगी। उत्तर प्रदेश में पलवल, कोसी कलां, मथुरा जक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना में भी इसका स्टॉपेज रहेगा। कुल 10 स्टॉपेज के साथ ट्रेन 402 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले मजदूरों, छात्रों औोर नौकरीपेशा लोगों को कंफर्म टिकट न मिलने की टेंशन से राहत मिलेगी।

दोनों दिशाओं में तीन तीन फेरे

ट्रेन नंबर 04412 निजामुद्दीन से 5,6 और 76 नवंबर को शाम 6:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे झांसी पहुंचेगी। ग्वालियर के यात्री इसमें देर रात तक सफर कर सकेंगे। वापसी में ट्रेन नंबर 04411 झांसी से 6,7 और 8 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4:00 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ग्वालियर से दिल्ली जाने वालों को इससे दिन में सफर का विकल्प मिलेगाी।

ट्रेन में 16 जनरल कोच पर टिकट लेकर चढ़ें

रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में 16 अनारक्षित जनरल कोट लगाए गए हैं। रिजर्वेश की जरूरत नहीं होगी। यात्री स्टेशन के जनरल काउंटर के टिकट लेकर सीधे ट्रेन में चढ़ सकेंगे। दीवाली पर जब ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार है। तब बिना प्लानिंग के घर जाने वालों के लिए यह ट्रेन बड़ी सहुलियत बनेगी। उत्तर रेलवे का कहना है कि त्योहारों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसलिए आम यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026