रेल यात्रियों को बड़ी सौगातः 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि 4 साल बढ़ी

रेल यात्रियों को बड़ी सौगातः 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि 4 साल बढ़ी

भारतीय रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने कमलापति-अगरतला सहित 04 जोड़ी ट्रेनों की 4 साल तक संचालन अवधि बढ़ाई। यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

By : स्वदेश डेस्क
रेल यात्रियों को बड़ी सौगातः 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि 4 साल बढ़ी

भोपालः भारतीय रेलवे यात्रा करने वाले परिवहनों में सबसे प्रमुख साधनों में से एक है। इसमें हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं। त्योहार और छुट्टियों के समय में इनकी संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे मंडल ने कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय बढ़ा दिया गया है।

भोपाल की कमलापति-अगरतला सहित 04 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि मार्च 2026 से बढ़ाकर दिसम्बर 2030 कर दी गई है। इन स्पेशल ट्रेनों को विशेष रूप से त्योहार जैसे होली, समर सीजन, त्योहारी सीजन, विंटर सीजन एवं अतिरिक्त भीड़ वाली अवधि में निर्धारित तिथियों में ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेलवे यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।

इन ट्रेनों की बढ़ी संचालन अविधि:-

- 01665 कमलापति- अगरतला वीकली प्रत्येक गुरुवार, अब 26 दिसंबर 2030 तक संचालित की जाएगी।

- 01666 अगरतला- कमलापति वीकली, प्रत्येक रविवार, 29 दिसंबर 2030 तक चलती रहेगी।

- 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस, वीकली प्रत्येक रविवार, 29 दिसंबर 2030 तक संचालन किया जाएगा।

- 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस, वीकली प्रत्येक सोमवार, 30 दिसंबर 2030 तक चलती रहेगी।

- 02198 जबलपुर-कोयंबटूर, वीकली, प्रत्येक शक्रवार, 27 दिसंबर 2030 तक तय समय तक संचालित होगी।

- 02197 कोयंबटूर-जबलपुर, वीकली प्रत्येक सोमवार, 30 दिसंबर 2030 तक प्रभावी रूप से चलाया जाएगा।

- 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली, प्रत्येक शुक्रवार, 27 दिसंबर 2030 तक चलाया जाएगा।

- 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर वीकली, प्रत्येक शनिवार, 28 दिसंबर 2030 तक।

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के ठहराव, समय एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी अधिकृत रेलवे स्रोतों से अवश्य प्राप्त करें। इसके बाद ही अपनी यात्रा का प्लान बनाएं।

संबंधित सामग्री

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026