रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अब दिखेगा आधार का ‘दम’, लिंक ID वाले यूजर्स को मिलेगा फायदा

रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अब दिखेगा आधार का ‘दम’, लिंक ID वाले यूजर्स को मिलेगा फायदा

इंडियन रेलवे ने यात्रा किराए बढ़ाने से लेकर टिकट बुकिंग में बदलाव किए हैं। अब आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा दी है।

By : स्वदेश डेस्क
रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अब दिखेगा आधार का ‘दम’, लिंक ID वाले यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते कुछ छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। यात्रा किराए को लेकर पहले बदलाव हो गया था। अब आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग समय में भी बदलाव किया है। इसमें आधार से अपना आईआरसीटीसी लिंक कराने वाले यूजर्स के लिए फायदा होगा।

दरअसल, रेलवे ने उन यूजर्स के लिए टिकट बुकिंग टाइमिंग बदल दी है, जिन्होंने अपने अकाउंट को आधार से लिंक करा रखा है। अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के लिए पहले से खुलने वाली विंडो की टिकट विंडो के पहले दिन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। पहले यह नियम केवल 15 मिनट के लिए था, जिसे अब पूरे दिन तक बढ़ा दिया गया है।

बिना आधार वाले यूजर्स 4 घंटे पहले बुक नहीं कर पाएंगे

इसका मतलब यह है कि 29 दिसंबर के बाद से बिना आधार लिंक आईआरसीटीसी यूजर्स सुबह 8 से 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा।

तीन फेस में लागू होगा नियम

टिकट बुकिंग वाले इस नियम को रेलवे तीन चरणों में पूरा करने वाला है। इसका पहला चरण 29 दिसंबर के दिन लागू हो गया है। वहीं, दूसरा चरण 5 जनवरी को तो तीसरा चरण 12 जनवरी से लागू होगा।

पहले चरण की बात करें तो 29 दिसंबर से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य टिकट बुक नहीं होगी।

5 जनवरी से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी।

फिर 12 जनवरी से बिना आधार लिंक यूजर्स को 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।

इस नियम को लाने का क्या है उद्देश्य

रेलवे के इन नियम को लाने का उद्देश्यओपनिंग डे पर अधिक से अधिक पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है। साथ ही फर्जी अकाउंट्स की मदद से होने वाली बुकिंग को रोकना है। इसके साथ ही यह नियम दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम लगाने के लिए है।

रेलवे ने यह बदलाव केवल आईआरसीटीसी से बुकिंग पर किया है। इसमें एडवांस टिकट बुकिंग के पहले दिन जनरल रिजर्व टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेटेड IRCTC अकाउंट ही काम करेंगेछ। वहीं, कंप्यूटरइज्ड PRS काउंटर्स पर टिकट बुक करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है।

यात्रा किराए में हुआ बदलाव

इस नियम से कुछ दिनों पहले यात्रा किराए को लेकर बदलाव किया है। इसमें अब किमी और क्लास के आधार पर किराए में 1-2 पैसे की बढोतरी की गई है। हालांकि यह बदलाव मामूली है लेकिन जब लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हो तो इसका ध्यान रखना होगा।

संबंधित सामग्री

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेन में अब ID से होगी यात्रियों की जांच

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेन में अब ID से होगी यात्रियों की जांच

रेलवे ने अपराध रोकने के लिए आरक्षित कोचों में पहचान पत्र अनिवार्य किया। नियम तोड़ने पर GRP कार्रवाई करेगी।

Feb 09, 2026
26 दिसंबर की पहले से बुक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो TTE लेगा एक्स्ट्रा पैसा! जानें नियम

26 दिसंबर की पहले से बुक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो TTE लेगा एक्स्ट्रा पैसा! जानें नियम

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्रा किराया बढ़ाने जा रही है। अब लोगों के मन में शंका है कि क्या पहले से बुक टिकट का एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। जानें इसका जवाब।

Dec 25, 2025
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी OTP से मिलेगा तत्काल टिकट, इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी OTP से मिलेगा तत्काल टिकट, इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में ओटीपी व्यवस्था लागू की। अब काउंटर और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से टिकट केवल मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी होंगे।

Dec 17, 2025