26 दिसंबर की पहले से बुक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो TTE लेगा एक्स्ट्रा पैसा! जानें नियम

26 दिसंबर की पहले से बुक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो TTE लेगा एक्स्ट्रा पैसा! जानें नियम

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्रा किराया बढ़ाने जा रही है। अब लोगों के मन में शंका है कि क्या पहले से बुक टिकट का एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। जानें इसका जवाब।

By : स्वदेश डेस्क
26 दिसंबर की पहले से बुक टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो TTE लेगा एक्स्ट्रा पैसा! जानें नियम

नई दिल्लीः इंडियन रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। यह 26 दिसंबर से लागू होने वाला है। इसी बीच विंटर वेकेशन और त्योहार की छुट्टियां लगने वाली थी। इसलिए लोगों ने पहले से यात्रा के लिए टिकट बुक करा ली थी।

अब जब 26 दिसंबर से किराया बढ़ रहा है तो ऐसे यात्रियों के मन में शंका है कि क्या सफर के समय टीटीई को बढ़ा हुआ किराया देना होगा क्या? तो इसका जवाब यहां है।

पहले से बुक टिकट पर नहीं पड़ेगा असर

आपको बता दें कि रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि जो टिकट पहले से बुक हो चुके हैं उन पर बढ़े हुए किराए का कोई असर नहीं पड़ेगा। इन यात्रियों से पुरानी दरों पर ही पैसा लिया जाएगा।

एडवांस बुकिंग वालों को राहत

रेलवे का फैसला ऐसे समय में आया है जब बड़ी संख्या में लोग एडवांस में ट्रेन टिकट बुक करा चुके हैं। वह छुट्टियां शुरू होते ही सफर की तैयारी कर रहे हैं। रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ाने का मकसद यात्रियों पर अचानक बोझ बढ़ाना नहीं है बल्कि ऑपरेशनल खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की जरूरतों को पूरा करना है।

कुछ ही कैटेगरी में लगेगा बढ़ा किराया

यात्रियों के और राहत देते हुए रेलवे ने कुछ चुनिंदा कैटेगरी में ही किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें नॉन एसी और कुछ एसी कोच शामिल हैं। इसमें भी यह बढ़ोतरी सभी ट्रेनों में एक जैसी नहीं रखी गई है। अलग-अलग ट्रेनों और क्लास के हिसाब से तय की गई है।

पुरानी टिकट पर क्यों नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

इसको लेकर रेलवे का कहना है एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेने का मकसद यात्रियों का भरोसा बनाए रखना है। नया किराया सिर्फ नई बुकिंग पर लागू होंगी। इसका मतलब है जिस दिन से बढ़ी हुआ रेट लागू होना उस दिन और उसके बाद से बुक होने वाली टिकट ही महंगे होंगे। पुरानी बुकिंग पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

जानें कितना तक बढ़ेगा आप पर भार

रेलवे ने उपनगरीय सेवाओं, मासिक सीजन टिकटों और 215 किमी तक की द्वितीय श्रेणी की साधारण यात्राओं के लिए कोई किराया वृद्धि नहीं किया है, लेकिन इसके बाद से प्रति किमी से बढ़ा किराया 1 से 2 पैसे प्रति किमी का लागू होगा। इस हिसाब से बात करें तो साधारण दर्जे में सफर करने वाले यात्रियों को लगेगा इतना किराया-


श्रेणी

 किमी

 किराया (पैसे)

साधारण द्वितीय

 0- 215

 वृद्धि नहीं

साधारण द्वितीय

 216 - 750

 05

साधारण द्वितीय

 751 - 1250

 10

साधारण द्वितीय

 1251 -1750

 15

साधारण द्वितीय 

1751 - 2250

 20


संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026