इंदौर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट; 15 से 25 जनवरी तक मेगा ब्लॉक, जानें वजह

इंदौर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट; 15 से 25 जनवरी तक मेगा ब्लॉक, जानें वजह

इंदौर मेट्रो में 15 से 25 जनवरी तक मेगा ब्लॉक घोषित। पूरे प्राथमिकता कॉरिडोर पर टेस्टिंग, कमीशनिंग और तकनीकी काम होंगे।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट; 15 से 25 जनवरी तक मेगा ब्लॉक, जानें वजह

इंदौरः मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले इंदौर शहर में मेट्रो का सपना अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शहरवासियों को जल्द पूरी प्राथमिकता कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा देने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में 15 से 25 जनवरी तक इंदौर मेट्रो में मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है, ताकि जरूरी तकनीकी काम बिना रुकावट पूरे किए जा सके।

गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक तेज हुई तैयारी

इंदौर मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर पर गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक कुल 16 मेट्रो स्टेशनों को चालू करने के लिए टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम अंतिम चरण में है। इन दिनों पूरे कॉरिडोर पर सिस्टम को जोड़ने और जांचने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) सिस्टम का एकीकृत परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है। मालवीय नगर चौराहा तक ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं, जिससे तकनीकी टीम का भरोसा बढ़ा है।

अगले चरण में क्या होगा

अब अगला और सबसे अहम चरण मौजूदा चालू सेक्शन को नॉन-कमीशंड सेक्शन से जोड़ने का है। इसके लिए पूरे प्राथमिकता कॉरिडोर पर व्यापक स्तर पर टेस्टिंग और कमीशनिंग की जरूरत है, ताकि भविष्य में यात्रियों को किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो।

15 से 25 जनवरी तक क्यों रहेगा मेगा ब्लॉक

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने बताया कि इन सभी कामों को सुरक्षित, सुचारु और समय पर पूरा करने के लिए 15 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-03 तक मेट्रो की राजस्व सेवाएं निलंबित रहेंगी। इस दौरान सिग्नलिंग, कम्युनिकेशन और अन्य सिस्टम से जुड़े काम किए जाएंगे, जो मेट्रो संचालन के लिए बेहद जरूरी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह काम अभी पूरे कर लिए जाते हैं, तो भविष्य में पूरे कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू करने में देरी नहीं होगी।

यात्रियों से सहयोग की अपील

एमपीएमआरसीएल ने यात्रियों से अपील की है कि इस अस्थायी असुविधा को शहर के बेहतर भविष्य के रूप में देखें। मेगा ब्लॉक खत्म होते ही इंदौरवासियों को प्राथमिकता कॉरिडोर पर निर्बाध और सुरक्षित मेट्रो सेवा मिलने की दिशा में बड़ा कदम पूरा हो जाएगा।

जल्द दौड़ेगी मेट्रो, शहर को मिलेगा फायदा

मेट्रो प्रबंधन का मानना है कि यह मेगा ब्लॉक इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक जरूरी और निर्णायक चरण है। तकनीकी काम समय पर पूरा होने से न केवल मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होंगी, बल्कि शहर के ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलेगी।

संबंधित सामग्री

Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

भोपाल मेट्रो में त्योहार पर यात्रियों को 25 से 35 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। ई वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 फीसदी बोनस भी जारी है।

Oct 09, 2026
भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम, CLAT ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम, CLAT ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

भोपाल मेट्रो में ‘CLAT ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत छात्रों के लिए चलती ट्रेन को ज्ञान की पाठशाला बनाया गया। क्विज और करियर गाइडेंस से करीब 100 विद्यार्थियों ने सीखने का अनोखा अनुभव लिया।

Jun 28, 2026
भोपाल मेट्रो परियोजना: जमीन के अंदर उतारी मशीन 

भोपाल मेट्रो परियोजना: जमीन के अंदर उतारी मशीन 

भोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि, 24 मीटर गहराई में TBM ‘दुर्गावती’ उतारी गई। अब भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य शुरू, अधिकारियों ने गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर दिया।

Mar 31, 2026
टॉय ट्रेन बनकर रह गई भोपाल मेट्रो, महीने में करोड़ों खर्च के बाद नहीं मिल रहे यात्री

टॉय ट्रेन बनकर रह गई भोपाल मेट्रो, महीने में करोड़ों खर्च के बाद नहीं मिल रहे यात्री

भोपाल के सुभाष नगर डिपो से एम्स तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। हालांकि महीने में संचालन में 2.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी यात्री नहीं मिल रहे हैं।

Jan 20, 2026