Indore Police banned notorious criminal

Indore Police Action: त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन; कई बदमाश जिलाबदर, आदतन क्रिमिनल पर पाबंदी

इंदौर शहर में पुलिस ने आगामी त्योहारों से पहले 17 बदमाशों को जिलाबदर किया और 5 आदतन अपराधियों पर निर्बाध आदेश जारी किए। कमिश्नर ने कार्रवाई की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Police Action: त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन; कई बदमाश जिलाबदर, आदतन क्रिमिनल पर पाबंदी

इंदौर। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले इंदौर पुलिस ने आदतन अपराधियों पर सख्ती दिखाई है। शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधी गतिविधियों पर रोक लगे। इसके लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 17 बदमाशों को जिलाबदर करने और 5 आदतन अपराधियों पर निर्बंधन आदेश जारी करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्रकरणों की सुनवाई और परीक्षण के बाद की गई है।

कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं

पुलिस के अनुसार इन बदमाशों पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। पहले भी इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई थी। लेकिन उनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया। इलाके की शांति भी प्रभावित हो रही थी। इसके बाद संबंधित जोन के अधिकारियों ने प्रकरण तैयार कर पुलिस कमिश्नर के सामने रखे।

अपराधियों को इतने समय तक बाहर रहने का आदेश

जिलाबदर किए गए 17 बदमाशों को तय अवधि तक इंदौर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साथ आसपास के सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहना होगा। ज्यादातर के लिए यह अवधि तीन महीने रखी गई है। वहीं, कुछ को 6 महीने और एक बदमाश को एक साल के लिए जिलाबदर किया गया है।

थाने में देनी होगी हाजिरी, शर्तें तोड़ने पर बड़ी कार्रवाई

निर्बंधन आदेश वाले आदतन अपराधियों को तय अवधि तक अपने थाने में नियमित हाजिरी देनी होगी। उन्हें किसी भी अवैध या आपराधिक गतिविधि से दूर रहना होगा। ऐसी कोई हरकत भी नहीं करनी है,जिससे शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बनेगी। शर्तें तोड़ने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इन प्रकरणों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की है। पुलिस ने साफ किया है कि त्योहारों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफो ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026