MP Intern Doctors Protest: Hamidia OPD Shut

Junior Doctor Protest: MP में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज, हमीदिया OPD बंद; CM हाउस का रास्ता रोका

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। हमीदिया अस्पताल की OPD बंद रही, ट्रैफिक जाम हुआ और पॉलीटेक्निक से CM हाउस जाने वाला रास्ता बैरिकेडिंग कर बंद किया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Junior Doctor Protest: MP में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज, हमीदिया OPD बंद; CM हाउस का रास्ता रोका

Junior Doctor Protest For Stipend in mp

भोपाल। मध्य प्रदेश में  जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार के दिन भी जारी है। इसी कड़ी में भोपाल में भी जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन पर डटे रहे। प्रदर्शन का असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। राजधानी के ऐतिहासिक हमीदिया अस्पताल की ओपीडी सेवाएँ पूरी तहर से बंद रहीं।

ओपीडी बंद होने से इलाज के लिए दूर-दराज से भोपाल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

प्रदर्शन के चलते सड़क पर लगा जाम

इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और भारी जाम की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ से सीएम हाऊस जाने वाले एक तरफ के रास्ते को बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था को संभालने की कोशिश करती रही । प्रदर्शन के चलते इलाके में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

आंदोलन स्थल के पास काल में लगी आग

इसी दौरान प्रदर्शन स्थल के पास एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बून गया। आग लगने के कारणो की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि घटना के बीच पुलिस और प्रशासन क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने किया डॉक्टरों का समर्थन

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। फिलहाल इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने में जुटे हैं। आंदोलनल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों पर पड़ रहे असर को लेकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026