जगदीशपुर में 15 करोड़ से बनेंगे दो बड़े पुल, एक लाख से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

जगदीशपुर में 15 करोड़ से बनेंगे दो बड़े पुल, एक लाख से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

जगदीशपुर विधानसभा में 15 करोड़ रुपए की लागत से दो बड़े पुल बनेंगे। 40 गांव और एक लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे।

By : Swadesh Bhopal
जगदीशपुर में 15 करोड़ से बनेंगे दो बड़े पुल, एक लाख से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा में 15 करोड़ रुपए की लागत से दो बड़े लघु पुल का निर्माण किया जाएगा । इससे लगभग 40 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी सीधे लाभान्वित होगी, यह प्रस्ताव भाजपा विधायक सुरेश पासी ने रखा था और लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा वित्तीय सहमति दे दी गई है।

पुलों का विवरण

पहला लघु सेतू

  • स्थान: गूंगेमऊ के पास कादूनाला नैया नाला
  • लागत: 7.29 करोड़ रुपए
  • लाभ: गूंगेमऊ और गौरा गांव जुड़ेंगे, लगभग 20 गांव और 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
  • विशेषता: गौरा में हनुमानगढ़ी मंदिर के भक्तों के आने-जाने में सुविधा।

दूसरा लघु सेतू

  • स्थान: जगदीशपुर जामों से आदिलपुर गांव तक
  • लागत: 7.64 करोड़ रुपए
  • लाभ: लगभग 20 गांव और 50 हजार लोग सीधे लाभान्वित होंगे।

निर्माण की खास बातें

दोनों पुल आरसीसी (RCC) संरचना के होंगे,  जगदीशपुर की सड़कों का जाल पहले ही बिछ चुका है, जिससे अब जर्जर सड़कें नहीं हैं। विधायक सुरेश पासी ने बताया कि वह जगदीशपुर के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी. श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और जगदीशपुर विधानसभा का विकास नई दिशा में आगे बढ़ेगा ।

अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र

 लोकनिर्माण विभाग में निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ने दो लघु सेतू के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। 

संबंधित सामग्री

PWD Transfer: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में 84 कर्मचारियों के तबादले, मानचित्रकार और सहायक ग्रेड के कर्मी शामिल

PWD Transfer: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में 84 कर्मचारियों के तबादले, मानचित्रकार और सहायक ग्रेड के कर्मी शामिल

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने कामकाज में कसावट लाने के लिए 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 शामिल हैं।

Oct 22, 2026
PWD Officer Notice: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर PWD के 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, 15 दिन में जवाब तलब

PWD Officer Notice: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर PWD के 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, 15 दिन में जवाब तलब

शिकायत बंद करने के नाम पर खानापूरी करना लोक निर्माण विभाग के तीन स्तर के अफसरों को भारी पड़ा है। विभाग ने अगस्त-सितंबर की समीक्षा के बाद नोटिस भेजे और लिखित जवाब मांगा है।

Oct 17, 2026
Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप 

Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप 

नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर दो में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना

Sep 05, 2026
अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राजेश मसाला

अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राजेश मसाला

अमेठी के विकास को लेकर समाजसेवी राजेश मसाला ने CM योगी से मुलाकात की। नगर पंचायत में EO तैनाती के निर्देश दिए गए।

Jan 30, 2026