अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राजेश मसाला

अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राजेश मसाला

अमेठी के विकास को लेकर समाजसेवी राजेश मसाला ने CM योगी से मुलाकात की। नगर पंचायत में EO तैनाती के निर्देश दिए गए।

By : स्वदेश डेस्क
अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले राजेश मसाला

अमेठी। दानवीर भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी राजेश मसाला अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और अमेठी नगर पंचायत से जुड़े कई अहम मुद्दे उनके सामने रखे। मुलाकात के दौरान राजेश मसाला ने मुख्यमंत्री को अपनी डॉक्टर बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया और 10 फरवरी का आमंत्रण पत्र सौंपा। राजेश मसाला ने बताया कि मुख्यमंत्री से यह मुलाकात हमेशा की तरह आत्मीय और सकारात्मक रही।

नगर पंचायत अमेठी के विकास पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान नगर पंचायत अमेठी में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। राजेश मसाला ने मुख्यमंत्री को बताया कि बीते करीब आठ महीनों से नगर पंचायत अमेठी में अधिशासी अधिकारी (EO) का पद रिक्त है. जिससे कई जरूरी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं इसके साथ ही नगर पंचायत के प्रस्तावित सीमा विस्तार का विषय भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार न होने से बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में दिक्कतें आ रही हैं। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर ही सचिव, नगर विकास विभाग को निर्देशित किया कि नगर पंचायत अमेठी में जल्द से जल्द अधिशासी अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकें मुख्यमंत्री ने अमेठी के समग्र विकास की जानकारी भी ली और भरोसा दिलाया कि जिले के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सामाजिक कार्यों की सीएम ने की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजेश मसाला द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं और इन्हें निरंतर जारी रहना चाहिए मुख्यमंत्री ने 101 निर्धन बेटियों के विवाह में 1 लाख 51 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग की पहल को भी सराहा और इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार समाजहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े हर सकारात्मक प्रयास में साथ खड़ी है।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026