झांसी की ज्योति को जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कमान

झांसी की ज्योति को जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कमान

By : Swadesh Bhopal
झांसी की ज्योति को जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कमान

25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली के सैंटियागो में आयोजित महिला जूनियर विश्व कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें झांसी नगर को एक बार फिर गौरवान्वित किया गया है। विश्व कप के लिए घोषित टीम में झांसी की बेटी ज्योति सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं नगर के लाडले ओलंपियन तुषार खंडकर को भारतीय टीम के कोच पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तुषार को मिली कोच पद की अहम जिम्मेदारी

भारतीय टीम के कोच तुषार खंडकर ने टीम के चयन को लेकर खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बातचीत में कहा कि, "मैं भारतीय टीम और इस समय उनके खेलने के तरीके से बहुत खुश हूं। हॉकी में अनुशासन मेरा मुख्य सिद्धांत है। टीम को बनाते समय मैंने इसी को ध्यान में रखा है। हम कड़े प्रशिक्षण से गुजरे हैं और पूरी तरह प्रेरित हैं। हमने अपने रक्षात्मक ढांचे और प्रतिद्वंद्वी के स्कोरिंग क्षेत्र में फिनिशिंग पर कड़ी मेहनत की है। पिछले कुछ महीनों में लड़कियों ने अपने खेल में काफी सुधार और परिपक्वता दिखाई है। हम सभी चिली जाने के लिए तैयार और बहुत उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: निधि, एंगिल, हर्षा रानी मिंज

डिफेंडर: मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहु, नंदिनी

मिडफील्डर: साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन

फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर

वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो

संबंधित सामग्री

Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

जापान के नगोया में एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते हैं। इनमें से तीन शूटिंग से आए। टेबल टेनिस में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ।

Sep 21, 2026
Womens Hockey: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब, 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Womens Hockey: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब, 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

पुणे में जारी जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।

Aug 17, 2026
भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल में स्थित SAI केंद्र से गोलकीपर मोहित एसएच का FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए इंडिया टीम में सिलेक्शन हुआ है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले टूर्नामेंट में गोल बचाने की जिम्मेदारी होगी।

Jul 21, 2026