राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप हॉकी, विजेता टीम को विश्व कप का सीधा टिकट

राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप हॉकी, विजेता टीम को विश्व कप का सीधा टिकट

By : Rashmi Dubey
राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप हॉकी,  विजेता टीम को विश्व कप का सीधा टिकट

Asia Cup Hockey Championship: बिहार के राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी का 12वां संस्करण खेला जाएगा। इस खास मौके पर टूर्नामेंट का शुभंकर ‘चांद’ लॉन्च किया गया, जिसे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया गया है।

मेजर ध्यानचंद को समर्पित ‘चांद’

टूर्नामेंट का शुभंकर एक बाघ के रूप में तैयार किया गया है, जिसे ‘चांद’ नाम दिया गया है। यह नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद दिलाता है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर खेल की दुनिया में अपना अमिट स्थान बनाया। शुभंकर के सीने पर पद्मभूषण का मेडल दर्शाया गया है। शुभंकर के रूप में बाघ का चयन महज संयोग नहीं है। यह साहस, स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक है।

एशिया की सात टीमों में रोमांचक मुकाबला

हीरो एशिया कप में इस बार भारत के साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और ओमान की टीमें भाग ले रही हैं। पाकिस्तान की गैरमौजूदगी के बावजूद टूर्नामेंट का रोमांच कम नहीं होगा। बता दे विजेता टीम को सीधे विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे हर मुकाबला और भी कड़ा और ऐतिहासिक बनने जा रहा है।

ट्रॉफी यात्रा से बढ़ेगा उत्साह

हीरो एशिया कप हॉकी की ट्रॉफी गौरव यात्रा रविवार से शुरू हुई, जो न केवल बिहार के सभी जिलों में पहुंचेगी बल्कि चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड जैसे राज्यों तक भी जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य टूर्नामेंट को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है। ट्रॉफी के लिए दो मार्ग तय किए गए हैं। पहला मार्ग उत्तर बिहार होते हुए 28 अगस्त को राजगीर पहुंचेगा, जबकि दूसरा मार्ग दक्षिण बिहार से गुजरते हुए मेजबान स्थल तक पहुंचेगा।

एशिया कप का इतिहास

एशिया कप हॉकी की शुरुआत 1982 में कराची से हुई थी। तब से यह एशियाई हॉकी का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। दक्षिण कोरिया ने रिकॉर्ड पाँच बार खिताब जीता है, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन बने हैं। बता दें भारत आठ बार फाइनल में पहुंचा, लेकिन पाँच बार उपविजेता रहा।

संबंधित सामग्री

PM Modi: पीएम मोदी ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- महिला हॉकी ने खत्म किया 44 साल का इंतजार

PM Modi: पीएम मोदी ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- महिला हॉकी ने खत्म किया 44 साल का इंतजार

दिल्ली में प्रधानमंत्री ने पदक विजेताओं से बात की और बेटियों की कामयाबी गिनाई। कार्यक्रम में खेल मंत्री और आईओए अध्यक्ष भी मौजूद रहे। आइची-नागोया में भारत चौथे स्थान पर रहा।

Oct 15, 2026
Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

जापान के नगोया में एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते हैं। इनमें से तीन शूटिंग से आए। टेबल टेनिस में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ।

Sep 21, 2026
Womens Hockey: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब, 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Womens Hockey: मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ से लिया पुराना हिसाब, 3-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

पुणे में जारी जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।

Aug 17, 2026