हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद कहने के बाद विजयवर्गीय मीडिया से बोले - डिलीट कर देना वीडियो...

हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद कहने के बाद विजयवर्गीय मीडिया से बोले - डिलीट कर देना वीडियो...

By : Rashmi Dubey
हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद कहने के बाद विजयवर्गीय मीडिया से बोले - डिलीट कर देना वीडियो...

Indore Kailash Vijayvargiya : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 'वीडी शर्मा जिंदाबाद' के बाद अचानक 'हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद' कह दिया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के 7 जुलाई को इंदौर आगमन को लेकर आयोजित की गई थी। आखिर क्यों मोहन सरकार के मंत्री विजयवर्गीय ने खंडेलवाल के लिए ऐसा नारा लगा दिया? जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर....

हेमंत खंडेलवाल को कह दिया 'मुर्दाबाद'!

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कांग्रेस से भाजपा में आए नेता प्रदेश अध्यक्ष का शांतिपूर्ण निर्वाचन देखकर हैरान रह गए। उनका कहना था कि अगर ऐसा चुनाव कांग्रेस में होता, तो इतनी शांति और अनुशासन के साथ कार्यक्रम होना मुमकिन नहीं था। विजयवर्गीय ने कहा कि जो कार्यकर्ता पहले वीडी शर्मा के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वही अब पूरे जोश के साथ हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में नारे लगाते दिखे।

मीडिया से बोले– ‘डिलीट कर देना, नहीं तो देख लूंगा’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने 'वीडी शर्मा जिंदाबाद' के साथ 'हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद' कह दिया। उनके पास बैठी भाजपा विधायक मधु वर्मा ने तुरंत उन्हें टोकते हुए बताया कि उनसे गलती हो गई है। अपनी गलती समझते ही विजयवर्गीय ने माहौल को हल्का करते हुए मीडिया से मजाकिया अंदाज़ में कहा, “इसको डिलीट कर देना, नहीं तो मैं तुम सबको देख लूंगा।”

हेमंत खंडेलवाल बने मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को पार्टी ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हेमंत खंडेलवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश भाजपा में फिर बड़ी नियुक्तियां, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश भाजपा में फिर बड़ी नियुक्तियां, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन का विस्तार लगातार जारी है। पार्टी के मोर्चों और प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों की कड़ी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नई सूची जारी कर दी गई है।

Oct 25, 2026