कठुआ मुठभेड़: जैश का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान ढेर, सेना-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

कठुआ मुठभेड़: जैश का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान ढेर, सेना-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना, पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान मारा गया।

By : स्वदेश डेस्क
कठुआ मुठभेड़: जैश का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान ढेर, सेना-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है. जो पाकिस्तानी नागरिक बताया जा रहा है यह मुठभेड़ कठुआ के बिलावर इलाके में उस वक्त हुई, जब सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई।

संयुक्त ऑपरेशन में ढेर हुआ आतंकी

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की एक छोटी टीम ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला. काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। बाद में उसकी पहचान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान के तौर पर हुई।

IGP जम्मू ने की पुष्टि

घटना की पुष्टि करते हुए आईजीपी जम्मू ने कहा कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो।

पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर कठुआ सेक्टर में सक्रिय हुआ था। जैश-ए-मोहम्मद लंबे समय से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों में शामिल रहा है और जम्मू क्षेत्र में इसके नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिशें लगातार सामने आती रही हैं हाल के दिनों में जम्मू संभाग में बढ़ी गतिविधियों को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


इलाके में अलर्ट, तलाशी जारी

मुठभेड़ के बाद बिलावर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

संबंधित सामग्री

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

Nov 03, 2026
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में माइन विस्फोट, LoC पर गश्त के दौरान सेना के दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में माइन विस्फोट, LoC पर गश्त के दौरान सेना के दो जवान घायल

उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास माइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सेना अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि घटना के कारणों की जांच जारी है।

Jul 28, 2026
गुलमर्ग गोंडोला बीच हवा में रुका, 300 पर्यटक फंसे; सेना और NDRF ने रेस्क्यू का संभाला मोर्चा

गुलमर्ग गोंडोला बीच हवा में रुका, 300 पर्यटक फंसे; सेना और NDRF ने रेस्क्यू का संभाला मोर्चा

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला रोपवे अचानक रुकने से करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए। सेना, SDRF और NDRF की टीमें खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

May 25, 2026
उधमपुर बस हादसा: 100 फीट खाई में गिरी बस, 15 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उधमपुर बस हादसा: 100 फीट खाई में गिरी बस, 15 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू के उधमपुर में बस हादसा, 15 की मौत। बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कई घायल। राहत और बचाव कार्य जारी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका।

Apr 20, 2026
कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी मुठभेड़ में ढेर

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी मुठभेड़ में ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी नक्सली रूपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सरेंडर से इनकार के बाद चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।

Apr 13, 2026