खजुराहो रिज़ॉर्ट में फूड पॉयज़निंग से 3 मौतें, 5 गंभीर: सड़क पर उतरे परिजन

खजुराहो रिज़ॉर्ट में फूड पॉयज़निंग से 3 मौतें, 5 गंभीर: सड़क पर उतरे परिजन

खजुराहो रिज़ॉर्ट में फूड पॉयज़निंग से मौतें, कर्मचारियों का चक्का जाम, जांच जारी पूरी खबर पढ़ें।

By : Swadesh Bhopal
खजुराहो रिज़ॉर्ट में फूड पॉयज़निंग से 3 मौतें, 5 गंभीर: सड़क पर उतरे परिजन

खजुराहो में दोपहर का खाना खाने के कुछ ही घंटों बाद जब रिज़ॉर्ट के कर्मचारी एक-एक कर बीमार पड़ने लगे, किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा। लोगों ने उल्टियां, चक्कर और तेज़ दर्द की शिकायत की, और कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल तक ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कर्मचारियों ने रोज़ की तरह खाना खाया था। थाली में अलू-गोभी, दाल, रोटी थी लेकिन खाने के बाद कर्मचारियों में से कई की हालत गंभीर हो गई। 3 लोगों की मौतों की खबर सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क रोककर चक्का जाम कर दिया।  

रिज़ॉर्ट सील, नमूने जब्त

जिला प्रशासन ने फौरन कदम उठाते हुए रिज़ॉर्ट को सील कर दिया। खाने और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अफसरों ने माना कि शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लगेगा। सरकार की तरफ़ से तात्कालिक राहत राशि घोषित की गई, मगर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उनका कहना है कि सिर्फ़ मुआवज़ा काफी नहीं लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई ज़रूरी है। खजुराहो में रोज़ हजारों सैलानी आते हैं। ऐसे में किसी रिज़ॉर्ट का खाना ही जानलेवा बन जाए, यह बात लोगों को परेशान कर रही है। कई स्थानीय होटल मालिकों ने भी चिंता जताई है कि इससे पर्यटन पर असर पड़ सकता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 

सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं- कांग्रेस

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- "जिस खजुराहो में कैबिनेट, उसी जिले में मौतें हो गईं, लेकिन सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं। 9 पीड़ित अस्पताल पहुंचाए गए, किंतु निर्लज्जता से भरी हुई निर्मम सरकारी कुर्सियां, उसी इलाके में  सरकारी खर्चे पर मौज करती रहीं।"

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026
MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

Oct 25, 2026