Khandwa Car Accident 4 Cousins Dead Before Wedding

खंडवा: शादी की खुशियां मामत में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे के 4 भाइयों की मौत

खंडवा में तेज रफ्तार कार हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक घायल युवक ने भी दम तोड़ा। हादसा पिपलोद के पास हुआ, पुलिस जांच जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
खंडवा: शादी की खुशियां मामत में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे के 4 भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर पलटने से दूल्हे के चार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तेज टक्कर के बाद पलटी कार

हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे पिपलोद क्षेत्र के गुड़ी-लुनहार गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार एक तरफ से पूरी तरह पिचक गई और एयरबैग खुलकर फट गए।

कार में सवार थे पांच युवक

कार में कुल पांच युवक सवार थे, जो शादी समारोह से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में मोहित (22), पुष्पक (24), ऋतिक (24) और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गोपाल को इंदौर रेफर किया गया था, जहां सोमवार सुबह उसकी भी मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अचानक हैंड ब्रेक लगाने से कार असंतुलित हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

संबंधित सामग्री

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Oct 19, 2026
Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

Oct 19, 2026
Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा के उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ट्रक में घुस गई। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Aug 25, 2026
सीहोर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, हाईवे सील; रिसाव के बीच घंटों दहशत में रहे लोग

सीहोर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, हाईवे सील; रिसाव के बीच घंटों दहशत में रहे लोग

सीहोर-इछावर रोड पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया। पुलिस ने हाईवे बंद किया, जबकि घंटों चले रेस्क्यू के बाद हालात काबू में आए।

May 24, 2026
धार: टायर फटते ही पलटा पिकअप, 16 की मौत से मचा कोहराम, पीएम, सीएम ने जताया दुख

धार: टायर फटते ही पलटा पिकअप, 16 की मौत से मचा कोहराम, पीएम, सीएम ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं। टायर फटने से पिकअप पलटा और स्कॉर्पियो से टकरा गया। कई घायल इंदौर रेफर किए गए।

Apr 30, 2026