Road accident Artiga crash into Truck

Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा के उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ट्रक में घुस गई। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

Road Accident In madhya pradesh

गौरव गुप्ता,आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फोरलेन पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामाखेड़ी के पास करीब 6 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क से नीचे उतरा

हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रैलिंग तोड़ते हुए नीचे उतर गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। साथ ही घायलों की मदद को मौके की तरफ गए।

रेस्क्यू कर कार से निकाला गया शव

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कार में एक महिला का शव बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाए गए। वहीं, घायलों को भर्ती कराया गया।

तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

एक तरफ हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। वहीं, सूरजपाल, सचिन और श्याम को एंबुलेंस की मदद से शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद ले जाया गया। यहां तीनों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान हुई

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। दोनों ही उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी के उत्तर प्रदेश निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

बड़ौद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरूआती जानकारी के अनुसार अर्टिगा की ट्रक से पीछे से टक्कर हुई। पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026