गोली लगने से एमपी में चीते की मौत

कूनो में चीते को किसने मारी गोली? जांच के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

मध्य प्रदेश के कूनो से जुड़े 19 महीने के चीते KNG22 की गोली के छर्रे लगने से मौत हो गई। केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू की है। निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

By : हितेंद्र शर्मा
कूनो में चीते को किसने मारी गोली?  जांच के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से जुड़े 19 महीने के नर चीते KNG22 की गोली के छर्रे लगने से मौत हो गई । चीते के शरीर से ऑपरेशन के दौरान पांच छर्रे निकाले गए थे।  घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर को जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भेज दी। राज्य सरकार ने भी वन और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई है ।

मुरैना के जंगल में घायल मिला था चीता

KNG22, मादा चीता निर्वा का शावक था, वह 25 अक्टूबर को कूनो के सुरक्षित क्षेत्र से बाहर मुरैना के जंगल में घायल मिला था। वन विभाग ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जबलपुर भेजा।  जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में उसका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने उसके शरीर से पांच गोली के छर्रे निकाले लेकिन तमाम कोशिशों के बाद 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश की मुख्य वन्यजीव वार्डन डॉ. समीता राजौरा के मुताबिक, मामले के कई पहलुओं की जांच की जा रही है।  यह पता लगाया जा रहा है कि चीते को गोली किसने मारी और इसके पीछे क्या वजह थी।

निगरानी के बावजूद कैसे हुआ हमला?

हर चीते की निगरानी के लिए रेडियो कॉलर और एक विशेष टीम की मदद ली जाती है।  इसके बावजूद चीते के घायल होने और फिर मौत होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं । जांच में यह भी देखा जाएगा कि निगरानी में कोई चूक हुई थी या नहीं।

केंद्र की टीम में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं । टीम घटना के सबूतों की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई के लिए सुझाव देगी।

भारत में चीता बसाने की परियोजना सितंबर 2022 में शुरू हुई थी। इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे । इस घटना ने चीतों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित क्षेत्रों से बाहर जाने पर निगरानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026