Kuno Cheetah Cub Dies Sheopur Asha Cub Found Dead

Cheetah Death: कूनो में चीता आशा के जन्म दिए 8 महीने के शावक की मौत, जंगल में मिला शव, देश में अब 59 चीते

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई। सोमवार को शव मिला। देश में 59 और कूनो में 53 चीते रह गए हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Cheetah Death: कूनो में चीता आशा के जन्म दिए 8 महीने के शावक की मौत, जंगल में मिला शव, देश में अब 59 चीते

bacslash to kuno Cheetah Project 8 month old cub died

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता परियोजना के लिए बुरी खबर आई है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा के एक शावक की मौत हो गई। करीब आठ महीने का यह शावक सोमवार को वन विभाग की टीम को मृत हालत में मिला। इस मौत के बाद देश में चीतों की गिनती घटकर 59 रह गई है।

निगरानी में कम दिखा एक शावक

सोमवार सुबह जब टीम निगरानी पर निकली तो आशा अपने पांच शावकों में से सिर्फ चार के साथ नजर आई। एक शावक साथ नहीं था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई और कुछ देर में उसका शव मिल गया।

 

अब कितने चीते बचे

शावक की मौत के बाद कूनो में चीतों की संख्या 53 रह गई है। इनमें 40 भारत की धरती पर जन्मे हैं। पूरे देश में 41 चीते भारत में पैदा हुए हैं। कूनो में 15 चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं। गांधी सागर अभयारण्य में चार और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीते हैं।

मौत की वजह पर अभी सस्पेंस

चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि शावक की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

भारत में चीते से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में आखिरी चीते 1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शिकार किए गए थे। हालांकि साल 1952 में देश से विलुप्त घोषित हुए थे। इसके बाद इसे देश में वापस बसाने की कवायद शुरू की गई और 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आए आठ चीते कूनो में छोड़े गए। 

बता दें कि चीता बाकी बड़ी बिल्लियों से अलग है क्योंकि यह दहाड़ता नहीं है बल्कि बिल्लियों की तरह गुरगुराता है और चहचहाने या भौंकने जैसी आवाज निकालता है। वजन 35 से 65 किलो ठीक है। तीन फीट शरीर की लंबाई नहीं, कंधे तक की ऊंचाई है। उम्र जंगल में 8 से 10 साल और कैद में 10 से 12 साल मिली। शावक तीन से चार हफ्ते में मांस खाने लगते हैं।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026