दिल्ली के जिम में ताबड़तोड़ गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के जिम में ताबड़तोड़ गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक जिम के बाहर फायरिंग हुई। गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जिम्मेदारी ली।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली के जिम में ताबड़तोड़ गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने ‘आरके फिटनेस’ नामक जिम के बाहर गोलीबारी कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना आउटर रिंग रोड स्थित जिम के बाहर रात करीब 11 बजे हुई। हमलावरों ने मौके पर दो राउंड फायर किए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। वहीं, जिस जिम में फायरिंग हुई है, वह रोहित खत्री नाम के शख्स पर बताया जा रहा है। रोहित सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं और एक इंफ्लुएंसर है।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, फायरिंग को लेकर बड़ा चौंकाने वाला दावा सामने आया है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में जिम के मालिक का नाम लेते हुए धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। इसको लेकर पोस्ट में दावा करते हुए लिखा गया कि आज (RK फिटनेस, रोहित खत्री) दिल्ली के पश्चिम विहार में जिम में फायरिंग हुई. यह फायरिंग मैंने, रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने की है। मैंने उसे कॉल किया, उसने कॉल इग्नोर किया, इसलिए यह करना पड़ा। दावा करने वालों ने धमकी दी कि अगर अगली बार तुमने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो मैं तुम्हें दुनिया से खत्म कर दूंगा।

साथ ही, लिखा गया कि जो भी लॉरेंस भाई के दुश्मन हैं, वे जिंदगी भर दुश्मन रहेंगे मौत तक। मैं अपने भाई के लिए जीता हूं और मैं सिर्फ बात करने में नहीं, करके दिखाने में विश्वास रखता हूं। पोस्ट में कई अन्य आपराधिक गिरोहों के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने जांच की तेज

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे जबरन वसूली या आपसी रंजिश का मामला है या नहीं।

पुलिस का कहना है कि दिल्ली की घटना में किसी के हताहत न होने के बावजूद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जेल में लॉरेंस बिश्नोई, मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला; फिर कौन चला रहा बिश्नोई गैंग का नेटवर्क?

जेल में लॉरेंस बिश्नोई, मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला; फिर कौन चला रहा बिश्नोई गैंग का नेटवर्क?

टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में है। कोटा से तीन संदिग्ध पकड़े गए हैं, अब पुलिस कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।

Oct 19, 2026
Tahir Husain IB Murder Case: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Tahir Husain IB Murder Case: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Jul 31, 2026
दिल्ली में 70 लाख की ड्रग्स बरामद, युगांडा की महिला गिरफ्तार; कॉलेज छात्रों को सप्लाई का आरोप

दिल्ली में 70 लाख की ड्रग्स बरामद, युगांडा की महिला गिरफ्तार; कॉलेज छात्रों को सप्लाई का आरोप

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन से 70 लाख रुपये की एम्फेटामाइन के साथ युगांडा की महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कॉलेज छात्रों और युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

Jul 11, 2026
शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो गार्ड की हत्या में बड़ा अपडेट, मारपीट करने वाले 8 आरोपी दबोचे गए

शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो गार्ड की हत्या में बड़ा अपडेट, मारपीट करने वाले 8 आरोपी दबोचे गए

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर मेट्रो कर्मचारी पंकज धामा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। जीआरपी ने मुजफ्फरनगर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Jun 22, 2026
दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश में घरेलू सहायिका की हत्या: डॉक्टर गिरफ्तार, छत पर मिला खून से लथपथ शव

दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश में घरेलू सहायिका की हत्या: डॉक्टर गिरफ्तार, छत पर मिला खून से लथपथ शव

दिल्ली के माउंट कैलाश में घरेलू सहायिका का शव छत पर मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Jun 18, 2026