Delhi Police Seize ₹70 Lakh Drugs

दिल्ली में 70 लाख की ड्रग्स बरामद, युगांडा की महिला गिरफ्तार; कॉलेज छात्रों को सप्लाई का आरोप

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन से 70 लाख रुपये की एम्फेटामाइन के साथ युगांडा की महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कॉलेज छात्रों और युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली में 70 लाख की ड्रग्स बरामद, युगांडा की महिला गिरफ्तार; कॉलेज छात्रों को सप्लाई का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन इलाके से युगांडा की 26 वर्षीय महिला जैकलीन नामुलोंडो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 117 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कॉलेज छात्रों और युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसके किराए के मकान पर छापेमारी की गई, जहां से मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि जैकलीन जुलाई 2025 में तीन महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी देश में अवैध रूप से रह रही थी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एम्फेटामाइन कहां से लाई गई थी और आरोपी का दिल्ली या अन्य राज्यों में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक उसके खिलाफ किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का युवाओं से संवाद; बोले-'देश तोड़ने की कीमत पर आंदोलन स्वीकार नहीं'

जबलपुर में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का युवाओं से संवाद; बोले-'देश तोड़ने की कीमत पर आंदोलन स्वीकार नहीं'

जबलपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने महाविद्यालयीन छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश तोड़ने की मानसिकता से होने वाले आंदोलन स्वीकार नहीं किए जा सकते।

Oct 26, 2026
तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को फिर समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सौरव-आशुतोष

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को फिर समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सौरव-आशुतोष

सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए, लेकिन क्राइम ब्रांच के समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। अब पुलिस नया समन जारी करेगी।

Oct 22, 2026
राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने NSUI के युवा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाए। अमित शाह ने देश की आत्मा गांव, किसान और खेतों में बसने की बात कही

Oct 14, 2026
JNU मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद अकोइजम पर कार्रवाई की मांग

JNU मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद अकोइजम पर कार्रवाई की मांग

JNU की 11 छात्राओं की शिकायतों से जुड़े मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने की मांग

Oct 13, 2026
कांग्रसे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर FIR, BJP महिला मोर्चा का देशव्यापी प्रदर्शन

कांग्रसे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर FIR, BJP महिला मोर्चा का देशव्यापी प्रदर्शन

JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में FIR दर्ज की गई है।

Oct 12, 2026