छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब नासिक में छपेंगे होलोग्राम

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब नासिक में छपेंगे होलोग्राम

3200 करोड़ के शराब घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी व्यवस्था बदली। अब शराब बोतलों पर हाई-सिक्योरिटी होलोग्राम नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब नासिक में छपेंगे होलोग्राम

रायपुरः छत्तीसगढ़ में सामने आए हजारों करोड़ के शराब घोटाले के बाद राज्य सरकार ने आबकारी व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब प्रदेश में बिकने वाली हर शराब की बोतल पर लगने वाला होलोग्राम महाराष्ट्र के नासिक स्थित नोट प्रिंटिंग प्रेस में ही छापा जाएगा। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

घोटाले में नकली होलोग्राम से खेल

पूर्व सरकार के कार्यकाल में उजागर हुए लगभग 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में नकली होलोग्राम का बड़ा नेटवर्क सामने आया था। इसी गड़बड़ी को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग ने पूरी व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया है।

7 लेयर का हाई सिक्योरिटी होलोग्राम

नई प्रणाली के तहत शराब की हर बोतल पर सात लेयर वाला हाई-सिक्योरिटी होलोग्राम लगाया जाएगा, जिसकी नकल करना बेहद मुश्किल होगा। इससे फर्जीवाड़ा, छेड़छाड़ और अवैध शराब पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

होलोग्राम पर होंगे करोड़ों खर्च

होलोग्राम छपाई पर सालाना करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे, लेकिन इसका बोझ राज्य सरकार पर नहीं पड़ेगा। यह राशि बॉटलिंग कंपनियां सीधे नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस को जमा करेंगी।

इसके साथ ही टेंडर सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। आबकारी विभाग अब सीधे केंद्र सरकार की इकाई से काम करेगा, जिससे दलालों, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 27000 पन्नों का चालान पेश; 20 लोग और 22 कंपनियाँ आरोपी

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने रायपुर की विशेष अदालत में 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश किया। 20 लोगों और 22 फर्मों पर आरोप हैं। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Oct 15, 2026
CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 अगस्त तक ED रिमांड में भेजा।

Aug 12, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। गोवा का लग्जरी होटल भी जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज हुई।<br/>

Jun 09, 2026
शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

शराब घोटाले पर ED का बड़ा वार, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बाजार मूल्य की संपत्तियां अटैच की हैं। कार्रवाई में गोवा का लग्जरी होटल, जमीनें, बैंक खाते और निवेश भी शामिल हैं।

Jun 02, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर रेड से खुली 2883 करोड़ की परतें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 5.39 करोड़ की जब्ती की। 2883 करोड़ के इस केस में बड़े नेताओं और अफसरों की भूमिका जांच के दायरे में है।

May 03, 2026