MP's OBC Reservation Battle

MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर मोहन सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

By : नरेंद्र कुमार
MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने हाईकोरट के फैसले को चुनौती देते हुए स्पेशल लीव पिटीशन दाखिल की है. अब इस मामले में सबकी नजरें सुप्रीप कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी है.राज्य सरकार का कहना है. कि वह पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी.

16 अक्टूबर को दाखिल हुई याचिका

खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से स्टेट ऑफ मध्यप्रदेश बनाम आशिता दुबे एवं अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई गई.हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि हाईकोर्ट का फैसला अपने आप स्थगित हो गया है। आगे की स्थिति अदालत के आदेशों पर निर्भर करेगी।

OBC संगठनों ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

आरक्षण के मुद्दे पर शुक्रवार को भोपाल स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने विवाद का जल्द समाधान निकालने और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रखने की मांग रखी.

अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजरें

SLP दाखिल होने के बाद अब सुनवाई की तारीख और मामले में होने वाली अगली कार्रवाई का इंतजार है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, याचिका अभी किसी बेंच की कॉज लिस्ट में शामिल नहीं हुई थी।

संबंधित सामग्री

71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

71वें स्थापना दिवस पर विशेष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास पथ पर ''मध्यप्रदेश''

भारत का हृदय मध्यप्रदेश 71वें स्थापना दिवस पर विकास की नई ऊंचाइयों पर है। निवेश, गरीब कल्याण, किसान, युवा और नारी शक्ति से जुड़ी उपलब्धियां इस लेख में गिनाई गई हैं।<br/>

Nov 01, 2026
MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को 2006 से 2016 तक छठवें वेतनमान और एरियर भुगतान संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगाई। अगली सुनवाई डेढ़ महीने बाद होगी।

Oct 27, 2026
MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले को लेकर राज्य सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से..

Oct 13, 2026
OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। सरकार फैसले का कानूनी परीक्षण कराएगी।

Oct 10, 2026
MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

मध्य प्रदेश में OBC के आरक्षण को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Oct 09, 2026