मैहर में पुतला दहन के दौरान TI झुलसे

मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती

मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन में ट्रैफिक TI विक्रम सिंह पाठक झुलसे, ICU में भर्ती। मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ था प्रदर्शन।

By : स्वदेश डेस्क
मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती

मैहर।  मैहर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन की आग इतनी भड़क गई कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक टीआई गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ICU में उनका इलाज जारी है।  यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री Kailash Vijayvargiya के खिलाफ किया जा रहा था। आरोप है कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और चौराहे पर पुतला दहन करने लगे। पुलिस पहले से मौके पर तैनात थी, लेकिन हालात अचानक बिगड़ गए।

height=548

आग कैसे भड़की?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ डाल रहे थे। इसी दौरान लपटें अचानक तेज हो गईं। ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह पाठक भीड़ को नियंत्रित करने और आग को सीमित रखने की कोशिश कर रहे थे। तभी आग की चपेट में आ गए। कुछ सेकंड में उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग समझ ही नहीं पाए क्या हो गया , और फिर वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

ICU में इलाज जारी

डॉक्टरों के मुताबिक, टीआई पाठक के शरीर के कुछ हिस्से झुलसे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। मैहर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

कार्रवाई के संकेत

पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि विरोध अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की लापरवाही से आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान खतरे में पड़ सकती है।

height=548

 

संबंधित सामग्री

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
BJP Neta Sugar par bayan: ‘मैं तो कहता हूं खूब महंगी हो जाए’, चीनी के दाम पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान

BJP Neta Sugar par bayan: ‘मैं तो कहता हूं खूब महंगी हो जाए’, चीनी के दाम पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चीनी और महंगी हो जाए तो अच्छा है। उन्होंने इसके पीछे मीठा कम खाने और स्वास्थ्य से जुड़ी वजह भी बताई।

Aug 26, 2026
सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: नंबर 1 बने सीएम मोहन यादव, दूसरे नंबर पर मंत्री विजयवर्गीय

सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: नंबर 1 बने सीएम मोहन यादव, दूसरे नंबर पर मंत्री विजयवर्गीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने के सुझाव के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया पर पकड़ को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है।

Aug 05, 2026
'दिग्विजय सिंह ब्रिलियंट नेता हैं', BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- युवाओं को उनसे सीखना चाहिए

'दिग्विजय सिंह ब्रिलियंट नेता हैं', BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- युवाओं को उनसे सीखना चाहिए

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अयोध्या पदयात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 80 साल की उम्र में ऐसा करना प्रेरणादायक है और कांग्रेस के युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।<br/>

Jul 10, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री का 'दर्दनामा': कैलाश के बहाने अपना दर्द कह गए दिग्विजय सिंह!

पूर्व मुख्यमंत्री का 'दर्दनामा': कैलाश के बहाने अपना दर्द कह गए दिग्विजय सिंह!

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के प्रति सहानुभूति जताते हुए अपने राजनीतिक दर्द को व्यक्त किया।

Jul 02, 2026