डॉ.अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तरप्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में जारी एक सूची में प्रदेश के 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 5 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनातियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में लखनऊ कमिश्नरेट से लेकर रामपुर और ललितपुर जैसे जिलों के कप्तानों को बदला गया है।
ये IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
IPS अनिल कुमार सिंह: वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को अब रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
IPS गोपाल कृष्ण चौधरी: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत गोपाल कृष्ण चौधरी को अब सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS मो. मुस्ताक: ललितपुर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर इन्हें पुलिस उपायुक्त , पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।
IPS सोमेन्द्र मीना: रामपुर के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित करते हुए इन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
IPS संजीव कुमार बाजपेई: 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा में सेनानायक के रूप में कार्यरत संजीव कुमार बाजपेई को अब ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
