उप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS का ट्रांसफर , 11 जिलों के SP बदले गए

उप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS का ट्रांसफर , 11 जिलों के SP बदले गए

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक रेलवे में तैनात देवरंजन वर्मा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। काफी समय से यूपी एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

By : स्वदेश डेस्क
उप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS का ट्रांसफर , 11 जिलों के SP बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार ने गुरुवार आधी रात को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। देर रात जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार द्वितीय की तैनाती आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में की गई है। उनकी जगह पर झांसी के उप पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को कानपुर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

वाराणसी के उप पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का नया उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ और बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए 

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक रेलवे में तैनात देवरंजन वर्मा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। काफी समय से यूपी एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में तैनात पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को बहराइच जिले की जिम्मेदारी मिली है। इधर पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ,लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल को रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रावस्ती की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद, रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को बदायूं में तैनाती मिली है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट का जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीगल एंड पॉलिसी सेल में तैनात पुलिस अधीक्षक स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026