मक्सी स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, पटरी टूटने से ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे

मक्सी स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, पटरी टूटने से ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे

शाजापुर के मक्सी स्टेशन के पास पटरी टूटने से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। कोई जनहानि नहीं हुई।

By : स्वदेश डेस्क
मक्सी स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, पटरी टूटने से ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे

शाजापुरः मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। शनिवार के दिन मक्सी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक टूटने के कारण ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस दुर्घटना में कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इससे रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटरी टूटते ही तेज आवाज के साथ डिब्बे एक-एक कर पटरी से नीचे उतरते चले गए। गनीमत रही कि मालगाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

रेलवे संचालन हुआ प्रभावित

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। रेल यातायात को नियंत्रित कर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा, जिससे कई ट्रेनों को रोका या धीमी गति से निकाला गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी घटना को लेकर स्पष्ट और ऑफिशियल बयान देने से बचते रहे। इसके साथ ही रेल परिचालन को सामान्य करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।


दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी

स्टेशन प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रैक में आई तकनीकी खराबी हो सकता है। मक्सी स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच के लिए उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल ट्रैक को दुरुस्त कर रेल संचालन सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

वहीं, रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर लापरवाही या तकनीकी खामी मिलती है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा भी बढ़ाया गया है।

Aug 07, 2026
Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

दानापुर मंडल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानिए किन तारीखों पर ट्रेनें रद्द रहेगी और किनका मार्ग बदलेगा।

Aug 06, 2026
MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस रूट की 6 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और समय सारिणी में संशोधन किया गया है।

Jul 27, 2026