राजगढ़ के सराफा बाजार में हथियारबंद बदमाशों का धावा, जूलरी की कई दुकानों से लाखों की चोरी

राजगढ़ के सराफा बाजार में हथियारबंद बदमाशों का धावा, जूलरी की कई दुकानों से लाखों की चोरी

राजगढ़ जिले में हथियारबंद बदमाशों ने जूलरी की दुकानों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने सराफा बाजार को घेरकर लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।

By : स्वदेश डेस्क
राजगढ़ के सराफा बाजार में हथियारबंद बदमाशों का धावा, जूलरी की कई दुकानों से लाखों की चोरी

राजगढ़ः जिले के सराफा बाजार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात किला क्षेत्र में स्थित सराफा बाजार में 10-12 हथियारबंद डकैतों ने दुकानों में घुसकर लूट को अंजाम दिया। गुलेल, सब्बल और पिस्टल लेकर आए बदमाशों ने तीन से चार दुकानों के ताले तोड़े और लाखों का माल साफ कर लिया।

दरअसल, बदमाशों ने इस चोरी को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। वारदात सराफा मेन मार्केट में रात 3 बजे के आसपास हुई। वारदात करने आए सभी बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे।

दुकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग पर हमला

वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने दुकान के अंदर सो रहे व्यापारी पर सब्बल से हमला कर दिया। हालांकि उन्होंने शोर मचाकर डकैती की जानकारी दी। उनका शोर सुनकर कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाकर पीछा किया। तभी उनपर फायरिंग और गुलेल से पत्थर बरसाए।

इनके यहां की लूट की वारदात

सराफा घेरकर लूट की वारदात करने आए आरोपियों ने सबसे पहले सराफा कारोबारी राजेंद्र विजयवर्गीय की दुकान को निशाने पर लिया। बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे। करीब 1 किलो चांदी, 3 तोला सोना और 3 लाख रुपए कैश चोरी कर लिया।

बेखौफ होकर करते रहे वारदात

इसके बाद बदमाशों ने अगला ठिकाना सचिन सोनी की दुकान को बनाया और उसका ताला तोड़ा। यहां से 32 हजार कैश, 200 ग्राम चांदी और गहने बनाने के औजार ले गए। हैरानी की बात यह रही कि परिवार ऊपर ही रहता है। फिर भी बदमाश अपना काम आसानी से करते रहे।


शोर मचाते ही घुसेड़ दिया सब्बल

बदमाश लूट के लिए पास ही गोपालचंद की दुकान पर पहुंचे। वह अंदर ही सो रहे थे। शटर की आवाज और हलचल समझते ही जाग गए और शोर मचा दिया। उनके ऐसा करते ही बदमाशों ने शटर के बाहर से ही लोहे का सब्बल अंदर घुसा दिया। वह उनके पैर में लग गया।

पकड़ने आए युवाओं पर हमला

बुजुर्ग की चेतावनी का शोर सुनते ही लोग जाग गए तो बदमाश राजस्थान की तरफ भागने लगे। भागते समय उन्होंने एक बाइक को भी चोरी कर लिया। कुछ युवकों ने उनका पीछा किया। जब बदमाशों को लगा की वह घेरे जा रहे हैं तो बदमाशों ने बंदूक से फायर करने के साथ ही गुलेल से पत्थर चलाए।

सीसीटीवी भी फोड़े

भले ही हथियारबंद बदमाश अपना मुंह ढंककर दुकानों के अंदर घुसे हुए थे। इसके बाद भी उन्होंने दुकानों में लगे सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने सीसीटीवी में तोड़फोड़ कर दी।

संबंधित सामग्री

Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

Oct 21, 2026
Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

खरगोन में मध्य प्रदेश पुलिस ने ड्रोन की मदद से करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे पकड़े। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस ने 5 दिन में प्रदेश भर में 3.91 करोड़ का माल जब्त हुआ।

Sep 29, 2026
Gwalior Firing: ग्वालियर में पैसों के विवाद में दो दोस्तों को गोली मारी, फायरिंग से मचा हड़कंप

Gwalior Firing: ग्वालियर में पैसों के विवाद में दो दोस्तों को गोली मारी, फायरिंग से मचा हड़कंप

ग्वालियर के हजीरा इलाके में रुपयों के विवाद को लेकर दो दोस्तों को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। करीब 10 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Sep 17, 2026
Sagar Illict Liquor Case: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sagar Illict Liquor Case: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने हनुमान टोंक के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

Sep 11, 2026
Anandpur Crime: एमपी ऑनलाइन संचालक पर नकाबपोशों का हमला, डंडे से की मारपीट

Anandpur Crime: एमपी ऑनलाइन संचालक पर नकाबपोशों का हमला, डंडे से की मारपीट

मध्य प्रदेश के आनंदपुर थाना अंतर्गत कालादेव में एक एमपी ऑनलाइन दुकान संचालक पर 8 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तू बहुत नेतागिरी कर रहा है...

Aug 23, 2026