MP Police seized cannabis worth 3 crore in Khargon

Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

खरगोन में मध्य प्रदेश पुलिस ने ड्रोन की मदद से करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे पकड़े। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस ने 5 दिन में प्रदेश भर में 3.91 करोड़ का माल जब्त हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Khargone Ganja Kheti: खरगोन में ड्रोन से पकड़ाई 3 करोड़ की गांजा खेती, नशे के खिलाफ 5 दिन का अभियान

Khargone Cannabis Seized drone Help

खरगोन। मध्य प्रदेश पुलिस ने खरगोन जिले में गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है। दो दूरदराज इलाकों से करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसलिए पुलिस ने खेतों का पता लगाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। यह खरगोन की कार्रवाई पिछले 5 दिन में प्रदेश भर में चले नशा विरोधी अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा रही।

ऑपरेशन प्रहार में नदी और पहाड़ पार कर पहुंची पुलिस

खरगोन में यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत जामली गांव और गुवाड़ा थाटा फलिया में हुई। दोनों जगह शैडो एरिया में आती हैं। यानी वहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। पुलिस टीमों ने पहले ड्रोन से खेतों की तलाशा। इसके बाद नदी, पहाड़ और मुश्किल रास्ते पार करके खेतों तक पहुंची। इस प्रयास के चलते जामली में 9391 पौधे मिले। इसका वजन 3765 किलो अनुमानित कीमत 1.88 करोड़ रुपये है। गुवाड़ा थाटा फलिया से 5800 पौधे जब्त हुए। इसका वजन 2209 किलो और कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई। कुल मिलाकर 15191 पौधे और 5974 किलो  गांजा पकड़ा गया। इसकी कीमत करीब 2.98 करोड़ रुपये है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद जांच जारी है।

मंदसौर और इंदौर में भी पकड़ाया नशे का सामान

मंदसौर में दलोदा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर 40 ग्राम स्मैक जब्त की है। इसकी कीमत  4 लाख रुपये आंकी गई। साथ में करीब डेढ़ किलो डोडा चूरा, बाइक और मोबाइल भी मिले। भानपुरा पुलिस ने मक्के की बोरियों में छिपाया गया  482 किलो डोडा चूरा पकड़ा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही करीब 30 लाख रुपये का टाटा ट्रक भी जब्त किया है। भानपुरा थाना क्षेत्र के एक और मामले में 120 ग्राम एमडी ड्रग्स, 4.7 किलो डोडा चूरा, बाइक और मोबाइल के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। गरोठ पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली से 221 किलो डोडा चूरा बरामद किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। मंदसौर में कुल 70.44 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त हुआ।

इसके साथ ही इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने 24 घंटे में दो कार्रवाइयों में 65 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी। छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड के पास चेकिंग में 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। क्राइम ब्रांच ने भी 12 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की है। इस तरह इंदौर में करीब 9 लाख 40 हजार रुपये का माल पकड़ा गया।

प्रदेश के इन जिलों में हुई कार्रवाई

मंदसौर, इंदौर के अलावा नरसिंहपुर पुलिस ने 60.04 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही तस्करी में उपयोग की गई बाइक जब्त हुई। इस तरह कुल जब्ती 8 लाख रुपये की रही। ग्वालियर में डबरा सिटी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर 13.128 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से डबरा बेचने के लिए लाया गया था।

पन्ना पुलिस ने दो कार्रवाइयों में पांच किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा और तीन आरोपी गिरफ्तार किए। माल की कीमत करीब 1.46 लाख रुपये आंकी गई। दमोह के तेजगढ़ में 4.14 किलो गांजा और एक बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े गए। शिवपुरी के बैराड़ में एक आरोपी से 1.138 किलो गांजा और नकदी मिली। कोलारस थाना क्षेत्र के सर्जापुर गांव में एक बाड़े से करीब 40 किलो वजन के गांजे के नौ हरे पौधे जब्त हुए और आरोपी गिरफ्तार हुआ।

पुलिस के मुताबिक खेती से लेकर परिवहन और लोकल सप्लाई तक, नशे की पूरी चेन पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध खेती, परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान पूरे प्रदेश में आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026