CM House Meeting

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को...

By : विकास जैन
CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा और राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज राजधानी भोपाल में दो बैठकों का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक कार्यशाला और दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पर जनजातीय जनप्रतिनिधि संवाद आयोजित होगा।

प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला और CM हाउस में संवाद

प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम के अनुसार, पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में सांसद, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर वर्तमान व पूर्व सांसद-विधायक, एसटी मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद बैठक होगी।

11 से 18 नवंबर तक चलेगा जनजातीय गौरव सप्ताह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में घोषित जनजातीय गौरव दिवस के तहत इस बार 11 से 18 नवंबर तक पूरे मध्य प्रदेश में सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। सरकारी व निजी स्कूलों-कॉलेजों में प्रार्थना सभाओं के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विशेष चर्चा होगी। विद्यार्थियों को साहित्य वितरित किया जाएगा। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार, स्वावलंबन और आजीविका से जुड़ी नई योजनाओं और घोषणाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है।

जनजातीय नायकों के नाम पर होंगे पार्क, चौराहे और स्मारक

गौरव सप्ताह के दौरान प्रदेश के प्रमुख शहरों में भवनों, सड़कों, चौराहों और पार्कों का नामकरण जनजातीय क्रांतिवीरों व नायकों के नाम पर करने की योजना है। प्रत्येक शहर के एक पार्क में जनजातीय नायक-नायिकाओं की प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव है। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा शोध पीठ स्थापित करने और 'मोबाइल जनजातीय संग्रहालय' शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।की बात कही गई है।

संबंधित सामग्री

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है...

Nov 08, 2026
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

मध्य प्रदेश में दीपावली के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद अब राज्य में ठंड का अहसास और गहराएगा।

Nov 07, 2026
MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

Nov 05, 2026
MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के विभागों में नए सिरे से बदलाव किए गए हैं।

Nov 05, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026