MLA Nirmala Sapre

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

By : विकास जैन
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है। अदालत ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आदेश दिया है कि वे दो महीने की समय-सीमा के अंदर निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर नियमानुसार अंतिम फैसला लें। यह आदेश नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। 

कांग्रेस से जीतीं, फिर थामा BJP का दामन

निर्मला सप्रे ने वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के कुछ ही महीनों बाद वे BJP में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस ने इसे संविधान की दसवीं अनुसूची का उल्लंघन बताते हुए उनकी सदस्यता निरस्त करने के लिए याचिका दायर की थी।  मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पक्ष रखा। 

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सुनवाई पूरी

निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष पहले ही औपचारिक सुनवाई पूरी हो चुकी है। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सभी दस्तावेज विधानसभा सचिवालय को सौंप चुके हैं। तो वहीं, निर्मला सप्रे ने पूर्व में दिए अपने जवाब में दावा किया था कि वे अभी भी तकनीकी रूप से कांग्रेस में ही हैं।

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

Nov 14, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026