Mirzapur Accident: 11 Dead After Bolero Catches Fi

मिर्जापुर सड़क हादसा: बोलेरो में लगी आग, 11 की मौत; 9 जिंदा जले

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, बोलेरो में आग लगने से 9 जिंदा जले। ब्रेक फेल ट्रेलर से टक्कर के बाद हुआ हादसा।

By : स्वदेश डेस्क
मिर्जापुर सड़क हादसा: बोलेरो में लगी आग, 11 की मौत; 9 जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे कई वाहन आपस में टकरा गए।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। उसने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रेलर में जा घुसी, जिससे हादसा और भयावह हो गया।

9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

टक्कर के बाद बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की भी जान चली गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे। परिवार मैहर से एक बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद लौट रहा था।हादसे में 7 वर्षीय बच्चे और उसकी मां समेत एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ रिश्तेदार मध्य प्रदेश से कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए।

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।मिर्जापुर के जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेष रूप से ब्रेक फेल जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026