विस के शीत सत्र में विधायकों को मिलेंगे लंबित प्रश्नों के उत्तर

विस के शीत सत्र में विधायकों को मिलेंगे लंबित प्रश्नों के उत्तर

By : Swadesh Bhopal
विस के शीत सत्र में विधायकों को मिलेंगे लंबित प्रश्नों के उत्तर

जानकारी एकत्र करने के बहाने अधिकारी उत्तर नहीं भेजते, ताकि राज खुल न सके

विभागीय कामकाज में अनियमितताओं और गड़बड़ियों से संबंधित अथवा उलझन भरे प्रश्नों के उत्तर अधिकारी अक्सर जानकारी एकत्र करने के बहाने टालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बार-बार लंबित रहने के बावजूद, विधानसभा में पूछे गए हर प्रश्न का उत्तर मंत्री के माध्यम से देने के लिए विभाग बाध्य होता है।

विगत सत्रों के ऐसे ही कई लंबित प्रश्नों के उत्तर इस बार शीतकालीन सत्र में विधायकों को मिलने वाले हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर सचिवालय ने सभी लंबित प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

लंबित प्रश्नों पर बैठक में जताई थी नाराजगी

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया था कि विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर में देरी नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश विधानसभा: शीत सत्र के लिए विभागों पर पहुंच रहे प्रश्न

एक से पांच दिसंबर के बीच आयोजित मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को सचिवालय ने विभागों को भेजना शुरू कर दिया है। गत 4 से 7 नवंबर के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लंबित रह गए थे।इस तरह की पेंडेंसी अच्छी नहीं मानी जाती। अध्यक्ष तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्वासनों पर अमल सुनिश्चित किया जाए और लंबित प्रश्नों को समय पर उत्तर उपलब्ध कराया जाए।विधानसभा में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि वे जो जानकारी सरकार से निर्धारित तिथियों तक चाहते हैं, वह समय पर नहीं मिलती, जिससे प्रश्नों की पेंडेंसी बढ़ती है।

सत्र में लॉटरी सिस्टम से चयनित अधिकतम 25 तारांकित प्रश्नों के उत्तर सदन में मंत्री से लिए जा सकेंगे, जबकि शेष सभी प्रश्नों के उत्तर सदस्यों को लिखित में प्राप्त होंगे। अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि लंबित प्रश्नों और आश्वासनों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष बढ़ा। 24 विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और कुछ मंत्रियों को हटाने की मांग की है। फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की तैयारी है।

Oct 31, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: आज जारी होगी अधिसूचना, चर्चा में कई दावेदारों के नाम

MP Rajya Sabha By-Election: आज जारी होगी अधिसूचना, चर्चा में कई दावेदारों के नाम

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Oct 26, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी भृत्य शुभम सोनी को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। रकम देने वालों का कहना है कि डेढ़ साल बाद नौकरी नहीं मिली।

Oct 16, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, स्पीकर के नाम से देता था भरोसा