उमर अब्दुल्ला से नाराज 24 विधायक

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष बढ़ा। 24 विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और कुछ मंत्रियों को हटाने की मांग की है। फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की तैयारी है।

By : स्वदेश डेस्क
उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

श्रीनगरः  जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं । उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराजगी सामने आई है, करीब 24 विधायकों ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी मांगें रखने का फैसला किया है।  इनमें से 18 विधायकों ने शुक्रवार को श्रीनगर में बैठक की जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

मुख्यमंत्री के सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग

बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी को हटाने और मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग की । कुछ मंत्रियों, खासकर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को लेकर भी नाराजगी जताई गई है।  विधायकों का आरोप है कि पार्टी के अंदर फैसले लेने में उनकी राय को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

हालांकि बैठक में शामिल गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने इसे नाराज विधायकों की बगावत मानने से इनकार किया, उनके मुताबिक यह मुलाकात विधायक कैसर जमशेद लोन की ओर से दोपहर के भोजन पर बुलाई गई थी।

फारूक अब्दुल्ला को सौंपेंगे मांगों का ज्ञापन

विधायकों ने चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया है, इसकी अगुआई नजीर अहमद गुरेजी और मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे।  यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगा।

चार नए मंत्रियों को लेकर बढ़ी नाराजगी

27 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी को मंत्री बनाया था। इस फैसले में कई वरिष्ठ विधायकों को जगह नहीं मिली। इसके बाद पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आई है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026