Mohan cabinet approves CAMPA fund and DEO offices

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले; 4 नए जिलों में DEO ऑफिस, कैंपा के 2050 करोड़ रुपये

मोहन कैबिनेट ने कैंपा फंड के 2050 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। चार नए जिलों में डीईओ दफ्तर खुलेंगे। एआई के पकड़े गए भ्रष्टाचार से 392 अफसरों पर कार्रवाई हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले; 4 नए जिलों में DEO ऑफिस, कैंपा के 2050 करोड़ रुपये

MP Cabinet Meeting decision New Approval for DEO

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकारी की मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैंपा फंड की 2050 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिली। नगरीय निकायों की खरीदी में हुई गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की बात फिर दोहराई।

एआई ने पकड़ी खरीदी की गड़बड़ी

मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि नगरीय विकास विभाग की खरीदी में हुई अनियमितताएं 6 महीने के भीतर एआई की मदद से पकड़ी गईं। अब तक 201 मामलों में शामिल 392 अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी पैसे के दुरुपयोग में किसी स्तर पर ढिलाई नहीं चलेगी।

नए जिलों में डीईओ ऑफिस और ईओडब्ल्यू को 345 करोड़

प्रदेश में नए बनाए गए जिलों निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलेंगे। इनके लिए जरूरी पदों पर सृजन को भी मंजूरी मिली। आर्थिक अपराधों की जांच मजबूत करने के लिए EOW को 345 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। सामाजिक न्याय विभाग की सात योजनाओं के लिए 351 करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ।

सिंचाई परियोजनाओं के 3378 करोड़ जारी रहेंगे

नर्मदा घाटी विकास विभाग की चार योजनाएं जारी रहेंगी। छिंदवाड़ा, मुरैना, सिवनी और सागर में चल रही 3378 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लगातार वित्तीय मदद मिलेगी।

स्थापना दिवस, चिंतन शिविर और समीक्षा

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का तीन दिवसीय समारोह 1 नवंबर से शुरू होगा। सरकार के तीन साल पूरे होने पर 21 और 22 दिसंबर को मंत्रियों का चिंतन शिविर होगा। मुख्यमंत्री ने 12 कम बारिश वाले जिलों की रिपोर्ट भी मांगी है। सेवा संकल्प अभियान में 17 लाख से ज्यादा आवेदनि मिले।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026