MP Cabinet Meeting Key Decisions

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले; लाड़ली बहनों को तोहफा और युवाओं के लिए नई रणनीति

मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट ने 10630 करोड़ की विकास परियोजनाओं, युवाओं की स्किलिंग, किसानों की सुविधाओं और रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त 250 रुपयें देने सहित कई फैसले लिए गए हैं।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले; लाड़ली बहनों को तोहफा और युवाओं के लिए नई रणनीति

MP Cabinet Meeting

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में विकास, रोजगार, किसान, निवेस और आगामी त्योहारों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिहं ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।

हजारों करोड़ों की विकास परियोजनाओं की मंजूरी

कैबिनेट ने प्रदेश में 10630 करोड़ की विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें सिवनी-बालाघाट फोरलेन बायपास समेत कई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। प्रदेश की 12 सड़कों का निर्माण हाइब्रिड मॉडल पर किया जा रहा है। इसके अलावा नाबार्ड के माध्यम से 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने का प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। भोपाल-विदिशा मार्ग, खलघाट-मनावर मार्ग, मंदसौर-सीतामऊ-बसई सुवासरा मार्ग और पूर्वी भोपाल बायपास को 6 लेन करने समेत अन्य परियोजनाओं पर भी निर्णय हुआ।

जमीन देने वाले किसानों को चार गुना राशि

सड़क परियोजनाओं के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। आपसी सहमति से जमीन देने वाले किसानों को अधिग्रहित भूमि की चार गुना राशि तत्काल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उज्जैन में धनवंतरी विश्वविद्यालय के लिए पदों की स्वीकृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े कई प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

युवाओं के कौशल विकास पर जोर

नीति आयोग की ‘विकसित भारत में कौशल विकास’ रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभाग मिलकर ठोस एक्शन प्लान बनाएंगे।

किसानों के लिए फार्मर आईडी और खाद की बुकिंग

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 20 अगस्त से फार्मर आईडी बनाने का काम शुरू हो चुका है। अब अधिकारी किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनाएंगे। खाद वितरण को आसान बनाने के लिए व्हाट्सऐप के जरिए खाद की बुकिंग की सुविधा शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

बारिश को लेकर अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानसून की स्थिति की समीक्षा की। अधिक बारिश वाले जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कम बारिश वाले जिलों में पहले से जरूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त 250 रुपये

रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपये अतिरिक्त भेजे जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश के 32 खिलाड़ियों को भी बधाई दी। विदिशा के विभोर जैन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को भी प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया गया।

जन विश्वास अभियान की तारीख बदली

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर ‘जन विश्वास अभियान’ की तारीखों में बदलाव किया गया है। 28 अगस्त को होने वाला कार्यक्रम अब 29 अगस्त को होगा। वहीं 4 सितंबर का कार्यक्रम अब 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार मुख्यमंत्री और सभी मंत्री फील्ड में जाकर लोगों से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं।

निवेश को लेकर सरकार की रणनीति

कैबिनेट बैठक में प्रदेश में औद्योगिक निवेश की स्थिति की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले दो महीनों में पीथमपुर और ग्वालियर में औद्योगिक निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। सरकार अब प्रदेश में निवेश को और बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026