चुनाव आयोग की अड़चन हटते ही होगी कलेक्टरों की बड़ी सर्जरी

चुनाव आयोग की अड़चन हटते ही होगी कलेक्टरों की बड़ी सर्जरी

21 फरवरी के बाद दो दर्जन से अधिक जिलों में कलेक्टरों के तबादले संभव हैं।

By : Swadesh Bhopal
चुनाव आयोग की अड़चन हटते ही होगी कलेक्टरों की बड़ी सर्जरी

भोपाल। प्रदेश में चुनाव आयोग की अड़चन हटते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। विशेष रूप से कलेक्टरों के तबादलों को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही चुनाव आयोग से अनुमति मिलेगी, दो दर्जन से अधिक जिलों में कलेक्टर बदले जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार जिन जिलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं, वहां से अधिकारियों को हटाया जाना तय माना जा रहा है। वहीं मैदानी अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर भी शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। हाल के महीनों में प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है।

21 फरवरी तक चलेगा एसआईआर का कार्य

चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 21 फरवरी तक प्रस्तावित है। इस दौरान कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य मैदानी अधिकारी चुनावी कार्यों में व्यस्त हैं। इसी कारण फिलहाल तबादलों पर रोक लगी हुई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार एसआईआर कार्य समाप्त होने के बाद ही कलेक्टरों और जिला अधिकारियों के तबादलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही कुछ जिलों में सीमित स्तर पर बदलाव संभव है।

महिला कलेक्टरों की संख्या घट सकती है

प्रदेश में 17 जिलों में वर्तमान में महिला कलेक्टर पदस्थ हैं। प्रस्तावित तबादला सूची में महिला कलेक्टरों की संख्या में कमी आ सकती है। रुतिका जैन ग्वालियर, उषा पासवान पन्ना, शशांक मिश्रा, राज सिंह नरवरिया, सोनिया मीणा नर्मदापुरम, शीतला पटले सिवनी, नेहा मीणा झाबुआ और ऋतु बाजपेयी शाजापुर सहित कई नामों पर चर्चा चल रही है।

इसके अलावा खरगोन, रानी बाग मेहर, नीमच, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, अर्जुन सिंह मंडलोई, जयंत सिंह बड़वानी, प्रीति यादव आगर-मालवा और मिश्रा सिंह रतलाम जैसे जिलों में भी बदलाव संभव माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की अड़चन समाप्त होते ही सरकार एक साथ कई जिलों में कलेक्टरों और जिला अधिकारियों के तबादले करेगी।

संबंधित सामग्री

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में फिर बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में फिर बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रकोष्ठों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में नियुक्ति की है। इसके अलावा बीजेपी ने...

Oct 13, 2026
MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी 

MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी 

मुख्यमंत्री के मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए कई 11 IAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना की है।

Sep 05, 2026
MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने फेरबदल करते हुए 4 नए उपायुक्त को अपर आयुक्त पर नियुक्ति देकर पदोन्नत किया और उन्हें नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Aug 07, 2026
MP कांग्रेस में हलचल: नरेश ज्ञानचंदानी का कांग्रेस से इस्तीफा,  बढ़ेगी पार्टी की मुश्किलें?

MP कांग्रेस में हलचल: नरेश ज्ञानचंदानी का कांग्रेस से इस्तीफा, बढ़ेगी पार्टी की मुश्किलें?

भोपाल की हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके फैसले से मध्य प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक संकेत भी उठने लगे हैं।

Jun 08, 2026
MP के 17 जिलों की कमान महिला आईएएस को

MP के 17 जिलों की कमान महिला आईएएस को

मध्यप्रदेश में 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों को सौंपी गई। सीएम डॉ. मोहन यादव के फैसले से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

Apr 11, 2026