भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 7.50 लाख शासकीय कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा दिया है। त्योहार से एक दिन पहले 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता राहत देने की घोषणा की है। इस तरह कर्मियों का कुल डीए 58 प्रतिशत केंद्र के बाराबर हो जाएगा। बता दें कि होली पर यह दूसरी बड़ी सौगात है। इससे पहले कल मोहन सरकार ने पहली बार होली पर दो दिन 3 और 4 मार्च का अवकाश घोषित कर एक सौगात दे चुके थे।
कर्मचारियों को मिला होली तोहफा
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 8 महीने के इंतजार के बाद 3 प्रतिशत प्रतिशत महंगाई भत्ता राहत मिलेगा। इससे कर्मचारियों में होली का उत्साह दोगुना हो गया है। डीए बढऩे के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 465 से 556 रुपए, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 585 से 1473, द्वितीय श्रेणी अधिकारी 1683 से 2019 और प्रथम श्रेणी अधिकारी 2397 से 4230 प्रति माह वेतन में बढ़ोत्री होगी।
आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 2, 2026
सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर… pic.twitter.com/nf0RRc5nqh
कर्मचारी संघ ने सरकार से की ये मांग
उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 3 प्रतिशत डीए का लाभ मध्य प्रदेश शासन में कार्यरत 7.50 लाख कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मिलेगा। तिवारी ने सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जुलाई 2025 से महंगाई राहत प्रदान करने पर पुनर्विचार करने की मांग सरकार से की है।
बता दें कि जुलाई 2025 से फरवरी 2026 लगभग 8 महीनों में कर्मचारी संगठन लगातार डीए देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए हड़ताल भी कर चुके हैं। आज मुख्यमंत्री की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है।