MP DA Hike 4th 5th 6th Pay Scale Employees

MP DA Hike: एमपी में चौथे से छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ा, नवंबर की सैलरी में मिलेगा नकद लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ाया है। 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा नकद लाभ, एरियर तीन किस्तों में आएगा। नगरीय निकायों के पेंशनर्स की डीआर भी बढ़ी।

By : संजय चतुर्वेदी
MP DA Hike: एमपी में चौथे से छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ा, नवंबर की सैलरी में मिलेगा नकद लाभ

MP DA Hike Big News

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी की है। चौथे वेतनमान में 20 और पांचवें व छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है। सातवें वेतनमान वालों का डीए पहले ही बढ़ाया जा चुका है।

बढ़े हुए डीए का नकद लाभ 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा

बढ़े हुए डीए का नकद लाभ 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा। इसका भुगतान नवंबर की सैलरी में होगा। जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों को एरियर की राशि एकमुश्त मिलेगी।

नगरीय निकायों के पेंशनर्स की डीआर भी बढ़ी

नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी डीआर भी बढ़ाई गई है। छठवें वेतनमान में 5 और सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है। यह 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स, यानी 53 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।

चौथे से छठवें वेतनमान में डीए की नई दरें

वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक छठवें वेतनमान में डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। पांचवें वेतनमान में यह 323 प्रतिशत से बढ़कर 328 प्रतिशत और चौथे वेतनमान में 1465 प्रतिशत से बढ़कर 1485 प्रतिशत हो गया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।

प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

सरकार के उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। इनके लिए नई दरें क्रमशः 1485 और 328 प्रतिशत तय की गई हैं। आदेश के मुताबिक महंगाई भत्ते को किसी योजना के लिए वेतन नहीं माना जाएगा।

80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स को भी राहत

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के मुताबिक नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को बढ़ी हुई डीआर का लाभ मूल पेंशन पर मिलेगा। यह वृद्धि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगी।

परिवार पेंशन पर डीआर के लिए यह शर्त

आदेश में साफ किया गया है कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता नहीं होगी। हालांकि पति या पत्नी की मृत्यु के समय अगर संबंधित व्यक्ति पहले से सेवा में कार्यरत था, तो उसे मिलने वाली परिवार पेंशन पर डीआर का लाभ दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026