ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश में ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में अब आधार, आइरिस स्कैन, फेस रिकोग्निशन और एआई से फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगेगी।

By : स्वदेश डेस्क
ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयोजित हुई आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुई गड़बडिय़ों के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी की परीक्षाओं में अब मुन्ना भाई आसानी से बैठ नहीं सकेंगे। इस साल होने वाली परीक्षाओं में सुरक्षा के काफी सख्त प्रबंध रहेंगे। हर अभ्यर्थी की पहचान का सत्यापन आधार आधारित चेहरे, आंखों की पुतली, स्कैन और फिंगर अंगुलियों की छाप मशीनों से किया जाएगा। इससे ऐसे लोगों की पहचान हो सकेगी, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा देने बैठते हैं।

ईएसबी के अनुसार इसके लिए ईएसबी परीक्षा केंद्रों पर आइरिस स्कैन और फेस रिकोग्निशन मशीनें लगाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकल रोकने के लिए जैमर भी लगाए जाएंगे। इस बार ईएसबी प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्रों के चयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई की भी सहायता लेगा।

साल 2026 में होंगी 16 भर्ती एग्जाम

बता दें कि इस वर्ष विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 15 हजार पदों के लिए 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी। ये कदम वर्ष 2023 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बाद उठाया गया है, जब अभ्यर्थियों ने आधार के बायोमेट्रिक पहचान में धोखाधड़ी कर परीक्षा पास कर ली थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ऐसे कुछ अभ्यर्थी पकड़े गए थे।

ऐसे पहचाने जाएंगे फर्जी अभ्यर्थी

अधिकारियों ने बताया कि आइरिस (आंखों) के स्कैन को अंगुलियों के निशान से कहीं अधिक सुरक्षित माना जाता है। यह एक ऐसी बायोमेट्रिक तकनीक है, जो सटीक होती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हर व्यति की आंख की पुतली का पैटर्न बेहद अनोखा और जटिल होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता है। इसी तरह फेस रिकोग्निशन भी सुरक्षित माना जा रहा है।

तीन एजेंसियां करेंगी काम

एआई के माध्यम से पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। इसमें केंद्र के निर्धारण से लेकर प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और परीक्षार्थियों की जांच सब कुछ एआई के माध्यम से होगा।

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026
MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

Oct 25, 2026