मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर मध्यप्रदेश को 34 नए डिप्टी कलेक्टर मिले, सभी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर हुई है।

By : स्वदेश डेस्क
मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के आधार पर प्रशासनिक सेवा में नए अधिकारियों को शामिल कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की जारी आदेश के अनुसार मुख्य सूची से चयनित 34 अभ्यर्थियों को उप जिलाध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।

दो वर्ष की रहेगी परिवीक्षा अवधि

इन सभी नवनियुक्त अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा । इस दौरान उनका काम और व्यवहार परखा जाएगा। उन्हें वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी और प्रावधिक आधार पर की गई हैं। यदि किसी का चरित्र सत्यापन सही नहीं पाया गया, तो नियुक्ति रद्द हो जाएगी।

6 फरवरी तक करनी होगी जॉइनिंग

बता दें कि सभी नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को 06 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। इसके बाद 09 फरवरी से इनका प्रशिक्षण कार्यक्रम नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में होगा।

ये हैं नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर

नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों में अजीत कुमार मिश्रा (ग्राम महलरामपुर, पन्ना), भुवनेश चौहान (संगम कॉलोनी, भोपाल), यशपाल स्वर्णकार(ग्राम खमकुआ, सागर), अभिषेक जैन (विद्या नगर तेंदूखेड़ा, दमोह), अनुराग गुर्जर (ग्रिफिन्स कॉलोनी, इंदौर), प्रिया अग्रवाल (बिरसिंहपुर, सतना), अर्पिता राय (वीणा नगर, इंदौर), सूरज सिंह(पचोखरा, मुरैना), कल्पेश सिंघई (खिमलासा, सागर), अदिति जैन(मड़देवरा, छतरपुर), अंकित उक्के (ग्राम बैढन, सिंगरौली), मोना दांगी (भवरासला, इंदौर), आरुषि गुप्ता (भाग्यश्री कॉलोनी,इंदौर), नरेन्द्र सिंह मेवाडा (बजरंग कॉलोनी, आष्टा), अक्षांश श्रीवास्तव (दतिया), पंकज परमार (ग्राम सुमराखेडी, देवास), सिद्धार्थ मेहता (रावटी, रतलाम), रानी अहिरवार (बंटी नगर, विदिशा), रश्मि कुशरे (साकेत नगर, डिण्डौरी), सीमा बडोले (आशीष नगर, इंदौर), कृष्णपाल सिंह बघेल (सिलिकॉन सिटी, इंदौर), शीतल ठाकुर (वारासिवनी, बालाघाट), सोनाली डावर (डॉक्टर कॉलोनी, बड़वानी) आदि शामिल है।

संबंधित सामग्री

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी भृत्य शुभम सोनी को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। रकम देने वालों का कहना है कि डेढ़ साल बाद नौकरी नहीं मिली।

Oct 16, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, स्पीकर के नाम से देता था भरोसा

MP Promotion Update: मोहन सरकार ने इन कर्मचारियों को प्रमोशन में दी CPCT से छूट

MP Promotion Update: मोहन सरकार ने इन कर्मचारियों को प्रमोशन में दी CPCT से छूट

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति देने के लिए CPCT की अनिवार्यता से छूट

Oct 14, 2026
MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 के लिए 2306 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानिए किसमें कितने पद और आवेदन की आखिरी तारीख।

Aug 05, 2026