MPESB Group 2 Subgroup 4 vacancy

MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 के लिए 2306 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानिए किसमें कितने पद और आवेदन की आखिरी तारीख।

By : संजय चतुर्वेदी
MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

MP Government jobs Vacancy

भोपाल। मध्य प्रदेस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 2306 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए 61 सरकारी विभागों और संस्थानों में 2106 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पद भी इसी परीक्षा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।

कृषि मंडी बोर्ड में सबसे ज्यादा अवसर

इस भर्ती में सबसे अधिक 530 पद मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक उप निरीक्षक पद के लिए हैं। इसके बाद पंचायत राज संचालनालय में 373 पद, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में 118, आयुक्त सहकारिता में 105, महिला एवं बाल विकास विभाग में 88 और उद्योग संचालनालय में 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पटवारी भर्ती भी इसी परीक्षा से होगी

एमपीईएसबी ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी संयुक्त परीक्षा के जरिए होगी। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया पटवारी भर्ती के निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

61 विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती

भर्ती अभियान में मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सहकारी दुग्ध संघ, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, जल संसाधन विभाग सामाजिक न्याय विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, श्रम कल्याण मंडल और अन्य सरकारी संस्थानों के पद भी शामिल हैं। इसमें सहायक प्रबंधक, पंचायत समन्वय अधिकारी, उप अंकेक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लेखापाल, राजस्व निरीक्षक, सांख्यिकी अन्वेषक, ग्रंथपाल लिपिक और कई तकनीकी व प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां होंगी। अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी इस एमपीईएसबी की लिंक पर जाकर पदों की संख्या और नियम पढ़ ले

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

एक ही भर्ती परीक्षा के माध्यम से बड़ी संख्या में विभागों में नियुक्तियाँ होने से अभ्यर्थियों को अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती राज्य की प्रमुख नियुक्तियों में शामिल मानी जा रही है। इसमें प्रशासनिक, तकनीकी, लेखा, पंचायत और राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण पद एक साथ भरे जाएंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026