इंदौर में दूषित पानी से 14 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त, मोहन सरकार से मांगी रिपोर्ट

इंदौर में दूषित पानी से 14 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त, मोहन सरकार से मांगी रिपोर्ट

इंदौर हाई कोर्ट में बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी की दायर की गई जनहित याचिका में सुनवाई हुई। इस याचिका पर एमपी कोर्ट की बेंच ने आदेश जारी किया है।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर में दूषित पानी से 14 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त, मोहन सरकार से मांगी रिपोर्ट

इंदौरः मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से बीमार पड़े लोगों और मृतकों के मामले में मोहन सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सरकार से इस घटना में संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है।

दरअसल, हाई कोर्ट ने यह आदेश बार एसोसिएशन की तरफ से लगाई जनहित याचिका में दिया गया है। यह याचिका इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी की तरफ से लगाई गई थी। पीआईएल पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट सख्त नजर आई।

2 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार को अगली सुनवाई में पूरा डेटा पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी के दिन होगी।

क्या लगाई गई थी याचिका

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में भागीरथपुरा इलाके में एक गंभीर घटना हुई। यहां नगर निगम की तरफ से सप्लाई की जा रही नर्मदा जल में दूषित पानी मिल गया। इसके चलते कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। वहीं, कुछ लोगों की मौत भी हो गई। उन्होंने बताया की जनहित याचिका में इंदौरवासियों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों को मुफ्त और उचित इलाज देने की मांग की गई।

इन सवालों के देने होंगे जवाब

याचिका के आधार पर ईनानी ने कहा कि अगली सुनवाई में सरकार को यह बताना होगा कि अलग-अलग अस्पतालों में कितने मरीज भर्ती है। उन्हें किस तरह का इलाज दिया जा रहा है। साथ ही घटना से जुड़ी कुल कितनी मौतें हुई हैं।

सीएम मोहन ने बीमार लोगों से की मुलाकात

इस बीच बुधवार के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दूषित पानी पीने साथ ही मरीजों का हाल जानने के साथ ही उन्होंने इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। डॉ मोहन यादव ने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और अधिकारियों को सभी मरीजों को समय पर और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गहन जांच कराने की बात भी कही थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी प्रभावित लोगों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की थी।

लापरवाही की अधिकारियों पर गिरी गाज

इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। कार्रवाई के तहत दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026