MP OBC Reservation: Decision Likely in 2 Months

MP में ओबीसी आरक्षण पर जल्द फैसला संभव, हाईकोर्ट की सुनवाई से मिले संकेत

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में हाईकोर्ट में तेज सुनवाई के बाद संकेत मिले हैं कि दो महीने में फैसला आ सकता है। कोर्ट ने अनावश्यक देरी पर सख्त रुख अपनाया है।

By : स्वदेश डेस्क
MP में ओबीसी आरक्षण पर जल्द फैसला संभव, हाईकोर्ट की सुनवाई से मिले संकेत

मध्यप्रदेश में लंबे समय से चल रहा ओबीसी आरक्षण विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। उच्च न्यायालय में हुई हालिया सुनवाई के बाद संकेत मिले हैं कि इस मामले में अगले दो माह के भीतर अंतिम निर्णय आ सकता है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष इस प्रकरण पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने तेजी दिखाते हुए मामले को प्राथमिकता पर लिया।

सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा के बाद बढ़ी रफ्तार

दरअसल, इस मामले को लेकर पहले से ही लंबा इंतजार चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय समयसीमा के बाद अब हाईकोर्ट ने सुनवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार की सुनवाई में जिस तेजी से पक्षों की दलीलें सुनी गईं, उससे यह संभावना मजबूत हुई है कि अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिल सकती है।

अनावश्यक देरी पर कोर्ट सख्त

सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार दायर की जा रही हस्तक्षेप याचिकाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा कि-सभी पक्षों को अंतिम सुनवाई में पूरा अवसर दिया जाएगा, लेकिन केवल सुनवाई टालने के उद्देश्य से दायर आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा

अभ्यर्थियों को फैसले का इंतजार

ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य में लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित रही हैं। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है। यदि तय समय में फैसला आता है, तो इससे न केवल भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी, बल्कि लंबे समय से लंबित विवाद भी समाप्त हो सकता है।

 

संबंधित सामग्री

MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर मोहन सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

Oct 17, 2026
MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले को लेकर राज्य सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से..

Oct 13, 2026
OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। सरकार फैसले का कानूनी परीक्षण कराएगी।

Oct 10, 2026
MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

मध्य प्रदेश में OBC के आरक्षण को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Oct 09, 2026
OBC Reservation: आरक्षण मामले में MP हाई कोर्ट में बड़ा मोड़, अब ST भी विरोध में उतरा

OBC Reservation: आरक्षण मामले में MP हाई कोर्ट में बड़ा मोड़, अब ST भी विरोध में उतरा

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान एसटी पक्ष ने भी विरोध दर्ज कराया। मेरिट सीटों और ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर हुई अहम बहस अब अगले चरण में पहुंचेगी।<br/>

Jul 22, 2026