MP School Uniform Money Delay 56 Lakh Students

MP School Uniform Fund: स्कूल ड्रेस के 600 रुपये को तरसे MP के 56 लाख बच्चे, शिक्षक चुनाव ड्यूटी में, खाते अटके

मध्य प्रदेश में आधा सत्र बीतने पर भी 56 लाख बच्चों को स्कूल ड्रेस के 600 रुपये नहीं मिले। शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी से बैंक खातों का सत्यापन अटका है, मंत्री ने दीवाली से पहले भुगतान का भरोसा दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
MP School Uniform Fund: स्कूल ड्रेस के 600 रुपये को तरसे MP के 56 लाख बच्चे, शिक्षक चुनाव ड्यूटी में, खाते अटके

MP Student Dress Fee Stuck

भोपाल। सरकारी स्कूलों की ढीली प्रशासनिक व्यवस्था का खामियाजा लाखों मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। आधा शैक्षणिक सत्र खत्म हो गया, बच्चे बगैर सरकारी गणवेश के ही स्कूल जा रहे हैं। स्कूलों के शिक्षकों को एसएसआर ड्यूटी में लगाने से बच्चों के बैंक खातों में सत्यापन में देरी हो रही है। इस कारण कक्षा पहली से आठवीं तक के प्रत्येक छात्र को यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये की राशि बैंकों में नहीं पहुंच पाई। 

जानकारी के अनुसार आधा सत्र बीत जाने के बाद भी अभी तक छात्रों की प्रोफाइल और उनके बैंक खातों के सत्यापन/अपडेट करने की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। इसका मुख्य कारण प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्कूली शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसआर में संशोधन और नए नाम जोडऩे जैसे कार्य शिक्षक कर रहे हैं। ऐसे में वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि स्कूलों में अतिथि शिक्षक पदस्थ है, पर उसके पास 5-5 कक्षाएं पढ़ाने का भार है। इस कारण वे सत्यापन कार्य नहीं कर पा रहे हैं। 

वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला परियोजना समन्वयकों डीपीसी को जल्द से जल्द डेटा अपडेट करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। कई जिलों के डीपीसी का कहना है कि बैंक सत्यापन कार्य की रिपोर्ट जब तक स्कूल के शिक्षक नहीं भेजेंगे, तब तक वे डेटा अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। 

बता दें कि पिछले सत्र में भी इसी तरह की लेटलतीफी हुई थी। नवंबर के आखिरी सप्ताह में करीब 55 लाख बच्चों के खातों में 330 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए थे। इस साल का बजट 336 करोड़ करीब 56 लाख बच्चों को प्रति बच्चे 600 रुपए बंटनी है। ऐसे में अब बच्चों का बैंक खाता अपडेट कार्य पूरा नहीं हो सका। कोविड महामारी के बाद से कभी सीधे तैयार यूनिफॉर्म बांटने तो कभी बैंक खातों में 600 रुपये डीबीटी करने की ढुलमुल व्यवस्था से बच्चों को समय पर स्कूल ड्रेस नहीं मिल पा रहे हैं।

क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री

मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को स्कूल ड्रेस की राशि 336 करोड़ रुपए वितरित की जानी है। इसके लिए सभी डीईओ को बच्चों के बैंक खातों का सत्यापन कार्य जल्द पूर्ण करके भेजने के निर्देश दिए हैं। हम प्रयास करेंगे कि दीवाली से पहले बच्चों के खातों में स्कूल ड्रेस की राशि पहुंच जाएं।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026