mp soyabean bhavantar yojana date extended

Farmer Registration Date extend: MP के सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में पंजीयन तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश में सोयाबीन भावांतर योजना में पंजीयन से छूट गए किसानों को एक हफ्ते की और मोहलत मिली है। अब वे उपार्जन पोर्टल पर 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Farmer Registration Date extend: MP के सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में पंजीयन तारीख बढ़ी

Soyabean Bhavantar Yojana Registration Date Increase

भोपाल। मध्य प्रदेश में भावांतर योजना का लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सोयाबीन भावांतर योजना में पंजीयन कराने की आखिरी तारीख बढ़ गई है। जो किसान किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए है वह करा सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने एक हफ्ते तारीख बढ़ाई है। इसलिए अब वे 24 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पहले यह अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 तय थी।

सोयाबीन भावांतर पंजीयन की नई तारीख क्या

खरीफ विपणन सीजन 2026 के लिए सोयाबीन भावांतर योजना का पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू हुआ था। तय समय-सारिणी के हिसाब से इसे 17 अक्टूबर तक खत्म होना था। शासन ने किसानों की सुविधा और छूटे पात्र किसानों को मौका देने के लिए पोर्टल पर आवेदन की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी। अब आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर है।

कलेक्टरों को सत्यापन तेज करने के निर्देश

योजना को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश भेजे हैं। पंजीकृत किसानों के भू-अभिलेख और बाकी जरूरी दस्तावेजों की जांच तय समय में पूरी करनी होगी। मकसद यह है कि आगे भुगतान के समय कोई तकनीकी अड़चन न आए।

आवेदन के समय किसानों को ध्यान रखने वाली बातें

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फॉर्म भरते समय नाम, बैंक खाता क्रमांक, आधार और जमीन का ब्योरा बहुत सावधानी से लिखें। दस्तावेजों में कई गलती दिखे तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। एक छोटी सी चूक भुगतान में देरी की वजह बन सकती है।

भावांतर योजना क्या है और किसानों को क्या लाभ मिलता है?

मंडी में फसल के दाम गिरने से किसानों को जो नुकसान होता है। उससे बचाने के लिए भावांतर भुगतान योजना चलाई जाती है। जब बाजार में सोयाबीन का भाव सरकार के तय समर्थन मूल्य से नीचे चला जाता है तब न्यूनतम समर्थन मूल्य और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर यानी भावांतर की रकम सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अलग-अलग फसलों के लिए इस योजना के नियम और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं। सोयाबीन किसानों को सलाह है कि 24 अक्टूबर की नई समय-सीमा से पहले अधिकाधिक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन जरूर करा लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026