MP TET December Exam for 34200 Teachers

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP Teacher Exam Update

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आवेदन कर चुके 34,200 शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। इन इनमें लगभग 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। माशिमं के अधिकारियों ने आवेदन कर चुके उक्त शिक्षकों की सूची कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी ये मांगी है। इस सूची के मिलने के बाद मंडल इनके प्रवेश पत्र नवंबर के अंत तक पोर्टल पर अपलोड कर देगा।
 
बता दें कि प्रदेश के 1.5 लाख शिक्षकों को टीईटी परीक्षा देनी है, लेकिन इसमें पात्रता को लेकर कई विभाग की कोई स्पष्ट नीति नहीं जारी होने के चलते हजारों शिक्षकों ने आवेदन नहीं भरा, जबकि शासन सितंबर से प्रक्रिया शुरू कर 11 अक्टूबर तक तीन बार आवेदन करने का अवसर दे चुका। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल, कर्मचारी चयन मंडल से आवेदकों की सूची मिलने के बाद जिला और संभागवार आंकड़ों का विश्लेषण करेगा।

मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार के अनुसार दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में परीक्षा आयोजित हो सकती है। मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र जिला और संभागवार सूची से तय किए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण शिक्षकों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र सूची जारी होगी। 

57 साल से अधिक उम्र वालों को राहत

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 57 वर्ष से अधिक आयु वाले और जिनकी सेवानिवृत्ति में पांच साल या उससे कम समय बचा है, उन्हें टीईटी से राहत दी गई है। हालांकि, बिना टीईटी पास किए वे पदोन्नति के पात्र नहीं होंगे।

32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति टीईटी से जुड़ी

शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की धारा 23 के तहत टीईटी की अनिवार्यता को नौकरी और पदोन्नति से जोड़ा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि करीब 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति के लिए टीईटी पास करना होगा। सेवारत शिक्षकों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त 2028 तय की गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026