Sultanpur Kadipur Headmaster Couple Murdered

Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता के शव स्कूल परिसर में खून से लथपथ मिले। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है, अभी किसी की पहचान साफ नहीं।

By : संजय चतुर्वेदी
Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

Sultanpur double Murder

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके ही निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ मिले। घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद होने की जानकारी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अयोध्या के डीआईजी सोमेन बर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।

मृतकों की पहचान मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) के रूप में हुई है। मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खुनहट में प्रधानाध्यापक थे और प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष भी बताए जाते हैं। उनकी पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्कूल का चालक वाहन की चाबी लेने पहुंचा तो परिसर में दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या की वजह तथा वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू की।

पीछा कर बदमाशों ने दी मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता सिंह की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद मुकेश सिंह जान बचाने के लिए करीब 150 मीटर दूर भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया। दोनों की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

शिक्षक संघ चुनाव की कड़ी भी जांच में

मुकेश सिंह शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव 30 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन 28 सितंबर को चुनाव टाल दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने अभी हत्याकांड को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस संभावित विवादों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी थीं विनीता

विनीता सिंह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी रही थीं। पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में ही रहते थे। वर्ष 2002 में मुकेश सिंह ने गांव में शिक्षण संस्थान शुरू किया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ वहीं रहने लगे। वह पहले शिक्षामित्र रहे और वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने। वर्ष 2013 से प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष बताए जाते हैं।

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे मुकेश

मुकेश सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज, गाजीपुर में शिक्षक हैं, जबकि अखिलेश सिंह लखनऊ को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत बताए गए हैं। परिवार के पास करीब 35 बीघा पैतृक जमीन होने की जानकारी है। दंपती का इकलौता बेटा अभ्युदय सिंह (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। दोहरे हत्याकांड की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।

एमएलसी ने एसपी को लिखा पत्र

हत्याकांड के बाद भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर वारदात में शामिल अभियुक्तों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोपियों के एनकाउंटर तथा उनके विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

डीआईजी ने लिया घटनास्थल का जायजा

दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या के डीआईजी सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम और अब तक की जांच की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, संभावित विवादों और अन्य कड़ियों को जोड़कर हत्याकांड के खुलासे में जुटी है।

सभी पहलुओं पर जांच, खुलासे में जुटीं कई टीमें : एसपी

सुल्तानपुर की एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव में पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी मिली है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026